MP : लिव इन में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से बनाए संबंध, और फिर देने लगा 35 टुकड़े करने की धमकी
मुंबई से इंदौर आई एक युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और 35 टुकड़े करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है, जहां मुंबई से इंदौर आई एक युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और 35 टुकड़े करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती के द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। युवती ने पुलिस को बताया है कि, मार्च 2022 में उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई थी, जिसके बाद युवक ने उसके साथ रिलेशन में रहकर संबंध बनाए, और फिर 35 टुकड़े करने की धमकी दी।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, 22 वर्षीय युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसमें युवती ने बताया कि कुछ साल पहले वह काम के सिलसिले में इंदौर आई थी, जिसके बाद इवेंट मैनेजमेंट का काम करने के दौरान उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई। मार्च 2022 में आरोपी युवक से हुई पहचान के बाद दोनों आपस में बात करने लगे, जिसके बाद आरोपी ने युवती के रूम पर आना जाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी कई बार युवती के रूम पर रुका, जहां उसने पीड़िता के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। आरोपी ने युवती को बताया कि, वह उससे प्यार करता है, और शादी करेगा, जिसके चलते युवती आरोपी की बात में आ गई। इसके बाद आरोपी ने लगातार युवती के साथ संबंध बनाए, और शादी के बाद दबाव डालते हुए 35 टुकड़े करने की धमकी दे डाली।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
पीड़ित युवती से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। उधर, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई नजर आ रही है। युवती ने आरोप लगाया है कि, युवक ने युवती के 35 बड़े करने की धमकी दी है। साथ ही उसने युवती से कहा कि, शहर में उसकी बहुत पहचान है। वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जब युवती के परिजनों को लगी तब युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
ये भी पढ़े- MP Weather update : सर्द हवाओं ने डाला डेरा, इस दिन से मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत












Click it and Unblock the Notifications