Mhow News: बकरियों का लालच देकर तेंदुए को पकड़ने की प्लानिंग, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू में एक बार फिर तेंदुए की दहशत नजर आ रही है, जहां महू के आर्मी वॉर कॉलेज के कैमरे में दो बार अलग-अलग स्थान पर तेंदुआ नजर आया था। वहीं अब तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है, जहां पिंजरे में दो बकरियों को रखा गया है। वहीं अब वन विभाग की टीम पिंजरे पर नजर बनाए हुए है, जहां जल्द ही तेंदुए के पकड़े जाने की संभावना जताई जा रही है।
इधर, तेंदुए की सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारी और वन कर्मियों के साथ कॉलेज सहित आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली गई, लेकिन तेंदुआ कहीं भी नजर नहीं आया। इधर, तेंदुए की मौजूदगी के कोई साक्षी भी फिलहाल नहीं मिल सके हैं। संभावना जताई जा रही है कि, तेंदुआ इलाके से निकलकर जंगल में लौट गया है।

पहले हुई थी एक्टिविटी
मध्यप्रदेश के महू में लगातार बाघ और तेंदुए की एक्टिविटी होने की जानकारी सामने आ रही है, जहां इससे पहले भी महू के मलेंडी और नंदलाई घाटी में बाघ का मूवमेंट हुआ था, उस दौरान भी बाघ और तेंदुए के द्वारा गाय और अन्य वन्यजीवों का शिकार किया गया था, तो वहीं एक बुजुर्गों तक शिकार भी बाघ के द्वारा किया जाना सामने आया था। वहीं अब एक बार फिर महू के आर्मी वॉर कॉलेज के कैमरे में दो बार अलग-अलग स्थान पर तेंदुआ नजर आया था। वहीं अब तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है, जहां पिंजरे में दो बकरियों को रखा गया है।
लगातार हो रहा मूवमेंट
महू में लगातार तेंदुए और बाघ का मूवमेंट देखा जा रहा है, जहां इससे पहले भी अलग-अलग क्षेत्र में बाघ और तेंदुए का मूवमेंट देखा गया था। वन विभाग के अधिकारियों के माने तो महू से लगे चोरल और सिमरोल वन रेंज के कारण लगातार महू में वन्य जीवों का आना-जाना लगा रहता है। इससे पहले भी महू में बाघ का मूवमेंट देखने मिला था, जहां महू के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में बाघ नजर आया था। वहीं अब एक बार फिर महू के आर्मी क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट देखने मिल रहा है, जहां तेंदुए की दिखाई देने के बाद उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजरे लगाएं गए हैं।
ये भी पढ़े- Indore के 56 दुकान पर मतदान करने वालों को फ्री मिलेंगे पोहा-जलेबी, स्पेशल चाइल्ड करेंगी वोटिंग












Click it and Unblock the Notifications