Indore news: पिकनिक मनाने जाम गेट जाने वाले हो जाएं सावधान, बाघ या तेंदुआ किसने किया गाय का शिकार, जानिए?
मध्यप्रदेश के महू में इन दिनों वन्यजीवों की एक्टिविटी देखने मिल रही है, जहां अब महू के अंतर्गत आने वाले पिकनिक स्पॉट जाम गेट से महज 500 मीटर की दूरी पर वन्यजीव ने गाय का शिकार किया है। शिकार की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां अब यह पता लगाया जा रहा है कि शिकार तेंदुए ने किया है, या फिर बाघ ने किया है।
वन विभाग की टीम को शिकार के आसपास वन्यजीव के पग मार्क भी मिले हैं। शिकार की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्रित हो गए थे। वहीं कुछ लोगों ने शिकार के सूचना वन विभाग की टीम को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लगातार हो रहे शिकार
जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर वन्यजीव के द्वारा गाय का शिकार किया गया है, वह जगह पिकनिक स्पॉट जाम गेट से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। जाम गेट वही स्थान है, जहां बरसात के बाद बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। इससे पहले भी वन क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों के द्वारा शिकार करने के मामले सामने आए थे, जहां महू के आसपास तेंदुए और बाघ की एक्टिविटी होने की जानकारी भी वन विभाग की ओर से दी गई थी। जाम गेट के पास वन्य जीव के द्वारा किए गए गाय के शिकार से इलाके में हड़कंप मच गया है, जहां जाम गेट आने वाले पर्यटकों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है।
बाघ और तेंदुए का मूवमेंट
मध्यप्रदेश के महू में लगातार बाघ और तेंदुए की एक्टिविटी होने की जानकारी सामने आ रही है, जहां इससे पहले भी महू के मलेंडी और नंदलाई घाटी में बाघ का मूवमेंट हुआ था, उस दौरान भी बाघ और तेंदुए के द्वारा गाय और अन्य वन्यजीवों का शिकार किया गया था, तो वहीं एक बुजुर्गों तक शिकार भी बाघ के द्वारा किया जाना सामने आया था। वहीं अब एक बार फिर पिकनिक स्पॉट जाम गेट के पास वन्य जीव ने गाय का शिकार किया है, जिससे इलाके में हड़कंप का माहौल है। उधर, वन विभाग की टीम ने भी जाम गेट आने वाले पर्यटकों को अलर्ट किया है, जहां पर्यटकों को जंगल में ना जाने का अल्टीमेटम दिया गया है।
ये भी पढ़े- Indore news: जिले के सभी पिकनिक स्पॉट पर धारा 144 लागू, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications