Indore news: बजरंगियों पर लाठीचार्ज के बाद एक्शन में सरकार, TI के बाद DCP को हटाया

इंदौर में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया। वहीं इसके बाद से ही शहर में पुलिस के खिलाफ हिंदूवादी संगठन आवाज बुलंद करते नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए अब जोन क्रमांक 3 के DCP धर्मेंद्र भदौरिया और पलासिया थाना इंचार्ज संजय बैस को पद से हटा दिया है। IPS भदौरिया को आरएपीटीसी इंदौर का सेनानी बनाकर भेजा है जबकि बैस को लाइन में अटैच किया गया है।

उधर, पुलिस ने उपद्रव को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर धारा 147 यानी बलवा और 332 यानी सरकारी कर्मचारियों पर हमले का केस दर्ज किया है। इनमें 250 कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है। वहीं अब इस मामले को लेकर सियासत का सिलसिला भी तेज होता दिखाई दे रहा है।

Indore

ADG स्तर का अधिकारी करेगा जांच

प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, विषय शाम को ही संज्ञान में आ गया था, और वैधानिक कार्रवाई भी हुई थी। जो पुलिस ने उनके साथ में किया है, उसको संज्ञान में लेते हुए हमने तय किया है कि भोपाल से एडीजी स्तर का अधिकारी वहां पर जाकर जांच करेगा। वहां जो इंचार्ज हैं, टीआई हैं, थानेदार हैं, उन्हें तत्काल लाइन अटैच कर दिया गया है। बता दें की इंदौर में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया। वहीं इसके बाद से ही शहर में पुलिस के खिलाफ हिंदूवादी संगठन आवाज बुलंद करते नजर आ रहे हैं।

कुछ ऐसा है मामला

इंदौर में उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर में लगातार बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ बजरंग दल ने चक्का जाम कर दिया। वहीं बजरंग दल के चक्का जाम के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक पलासिया चौराहे पर जाम लग रहा, जहां बजरंग दल कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। उधर, पुलिस अधिकारियों ने घटनाक्रम देखते हुए तीन टीआई को मौके पर भेजे, साथ ही एक एसीपी भी मौके पर पहुंची। वहीं देखते ही देखते पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया, इसके बाद भगदड़ मच गई। पुलिस द्वारा किए गए लेटर चार्ज में बजरंग दल के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

ये भी पढ़े- Indore news: बजरंगियों पर लाठीचार्ज के बाद कार्रवाई, गृहमंत्री ने ADG स्तर के अधिकारी को सौंपी जांच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+