Indore news: लाठीचार्ज में घायल बजरंगियों से CM Shivraj ने की बात, बोले- बजरंग दल हमारा परिवार, उचित कार्रवाई
इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस कर्मियों ने विरोध-प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया। वहीं इसके बाद से ही शहर में पुलिस के खिलाफ हिंदूवादी संगठन आवाज बुलंद करते नजर आ रहे हैं।
इधर, रविवार की देर शाम इंदौर आए प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाठी चार्ज में घायल हुए, बजरंग दल कार्यकर्ताओं से फोन पर बात की सीएम शिवराज सिंह चौहान घायल कार्यकर्ताओं से मिलने जाने वाले थे, लेकिन देरी हो जाने के चलते उन्होंने फोन पर ही कार्यकर्ताओं से बात की और उनका हाल-चाल जाना।

उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन
इंदौर आए प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जहां वे अन्नपूर्णा रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने वाले थे, लेकिन देरी हो जाने के चलते हुए वह वहां नहीं पहुंच सके, इसके बाद विधायक मालिनी गौड़ ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को फोन कर सीएम शिवराज सिंह चौहान की बात करवाई। इस दौरान फोन पर ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नाराज की जाहिर करते हुए, पुलिस पर हुई कार्रवाई को नाकाफी बताया, और बड़ी कार्रवाई करने की मांग की, जिसे सुनकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, बजरंग दल हमारा परिवार है, नशे के खिलाफ अभियान में वह सरकार के साथ है, इसलिए मामले में आगे उचित कार्रवाई होगी।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
इंदौर में उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर में लगातार बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ बजरंग दल ने चक्का जाम कर दिया। वहीं बजरंग दल के चक्का जाम के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक पलासिया चौराहे पर जाम लग रहा, जहां बजरंग दल कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। उधर, पुलिस अधिकारियों ने घटनाक्रम देखते हुए तीन टीआई को मौके पर भेजे, साथ ही एक एसीपी भी मौके पर पहुंची। वहीं देखते ही देखते पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया, इसके बाद भगदड़ मच गई। पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज में बजरंग दल के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
ये भी पढ़े- CM तीर्थ दर्शन योजना में इंदौर ने बनाया इतिहास, हवाई जहाज से गंगा सागर रवाना हुए यात्री












Click it and Unblock the Notifications