Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore news: लाड़ली बहना योजना का उत्साह, घर और खेत तक महिलाओं के पास पहुंच रहे स्वीकृति पत्र

इंदौर में लाड़ली बहना योजना को लेकर अपार उत्साह का माहौल है। जिले में वर्तमान में महिलाओं को घर-घर जाकर स्वीकृति पत्र के वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

indore

इंदौर जिले में लाड़ली बहना योजना को लेकर अपार उत्साह का माहौल है। इंदौर जिले में वर्तमान में महिलाओं को घर-घर जाकर स्वीकृति पत्र के वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को खेतों तक पहुंचकर भी स्वीकृति पत्र दिये जा रहे हैं। इन महिलाओं के खाते में 10 जून को एक हजार रूपये की राशि सीधे जमा होगी। महिलाएं अपने खातों से 11 जून को राशि आहरित कर सकेंगी। इंदौर जिले में 4 लाख से अधिक महिलाओं को एक हजार रूपये के प्रतिमाह मान से भुगतान किया जायेगा।

स्वीकृति पत्र मिलने से खुश हैं

इंदौर जिले में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वीकृति पत्र वितरित हो रहे हैं। जिन महिलाओं को स्वीकृति पत्र मिल रहे हैं, उनके चेहरे पर खुशी का एक अलग ही भाव नजर आ रहा है। महिलाओं में चहुंओर खुशी है। महिलाएं अपनी खुशी का इजहार सेल्फी पाइंट पर सेल्फी खिंचवाकर भी कर रही हैं। इंदौर जिले की ग्राम पंचायत सेंडल जो महू विकासखण्ड में स्थित है, वहां मजदूरी करते महिलाओं को उनके खेतों में पहुंचकर स्वीकृति पत्र वितरित किये जा रहे हैं। ऐसा ही नजारा अन्य जगहों पर भी दिखाई दे रहा है। महिलाएं घर बैठे ही स्वीकृति पत्र मिलने से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि हमें यह उम्मीद नहीं थी कि हमें घर बैठे ही इतनी आसानी से स्वीकृति पत्र प्राप्त हो जाएंगे।

लाड़ली बहनें घर-घर दीप जलाएंगी

आगामी 10 जून को जिले में गांव-गांव तथा शहरी क्षेत्र में वार्डवार कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटक, भजन आदि कार्यक्रम होंगे। लोकगीत एवं लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां भी होंगी। लाड़ली बहना थीम पर महिलाएं जगह-जगह रांगोलियां बनाकर अपनी खुशी का इजहार करेंगी। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात 10 जून की रात्रि में लाड़ली बहना दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। उत्सव के स्वरूप में लाड़ली बहनें घर-घर दीप जलाएंगी। इसके पहले 8 जून को ग्राम सभाओं का भी आयोजन किया गया है।

ये भी पढ़े- Indore news: मूकबधिर दिव्यांग बच्चों के लिए बना बाल गृह भवन, राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने किया लोकर्पण

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+