Ladli behna yojna का दूसरा चरण, 25 जुलाई से शुरू होगा आवेदन का सिलसिला

प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वालंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु राज्य शासन द्वारा "मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023" का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत राज्य शासन ने योजना के प्रावधानों के अंतर्गत पात्रता में संशोधन किया है।

इन संशोधनों के आधार पर नवीन पात्रताधारी महिलाओं से आवेदन लेने का सिलसिला 25 जुलाई से प्रारंभ होगा। नवीन पात्रताधारी महिलाएं अपना ऑनलाइन आवेदनों का पंजीयन 20 अगस्त तक करा सकेंगी।

indore

कुछ ऐसी रहेगी आयु सीमा

महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि, राज्य शासन द्वारा लाडली बहना योजना के प्रावधानों में योजना अंतर्गत पात्रता में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार "आवेदन के कैलेण्डर वर्ष में, 01 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हो तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो", योजना अंतर्गत अपात्रता की कण्डिका को संशोधित कर प्रतिस्थापित किया गया है। साथ ही "जिनके परिवार के सदस्यों के नाम से पंजीकृत चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) हो। यहां पर परिवार की परिभाषा कण्डिका 2.2 के अनुसार ही मान्य होगी।

इस तरह करें आवेदन

उन्होंने बताया कि, योजना अंतर्गत उक्त नवीन संशोधनों के अनुक्रम में 25 जुलाई 2023 से 20 अगस्त 2023 तक योजना के पोर्टल lbadmin.mp.gov.in पर पुनः नवीन पात्रताधारी महिलाओं के आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि कराई जायेगी। आगामी 25 जुलाई 2023 से योजना का पोर्टल को पुनः आवेदन की प्रविष्टि हेतु खोला जायेगा। आवेदन ग्राम पंचायत के सचिव के माध्यम से एवं नगरीय क्षेत्र में वार्ड कार्यालय के माध्यम से ऑनलाईन लिये जायेंगे। 01 जनवरी 2023 को 21 वर्ष या उससे अधिक तथा 23 वर्ष से कम आयु की समग्र पोर्टल पर आधार E-kyc पूर्ण महिलाओं को आवेदन हेतु पात्रता होगी।

ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में मनाया जा रहा विकास पर्व, विधानसभा 1 को मिली सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+