MP की लाड़ली बहना योजना से महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री खुश, जमकर की CM Shivraj की सराहना
सांवेर के अंतर्गत मांगलिया में हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही यहाँ मौजूद थे।

Recommended Video
इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मांगलिया में हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही यहाँ मौजूद थे। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोमप्रकाश, महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुगनंटीवार ने मध्यप्रदेश में आम आदमी के हित में चलायी जा रही हितग्राहीमूलक कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार की सराहना करते हुए साधुवाद दिया। इस हितग्राही सम्मेलन में प्रदेश के गृह तथा इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी विशेष रूप से मौजूद थे।
केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोमप्रकाश ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। अपना भारत देश दुनिया के बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और आने वाले समय में भारत का गौरव और अधिक बढ़ेगा। सोमप्रकाश ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सराहना करते हुए कहा कि, यह योजना देश में अपने तरह की पहली और अनूठी योजना है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना बेहद मददगार होगी।
महाराष्ट्र के मंत्री ने कही ये बात
महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुगनंटीवार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना के लिये मध्यप्रदेश सरकार और विशेषकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि, इतनी बड़ी संख्या में हितग्राहियों को देखकर आत्मिक संतोष हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह भीड़ साबित कर रही है कि योजनाओं का कितने बेहतर तरीके क्रियान्वयन हो रहा है। केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस अवसर पर उपस्थित सभी हितग्राहियों को उनकी उपस्थिति के लिए प्रणाम किया।
ये भी पढ़े- Indore news: प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ली बैठक, लाड़ली बहना योजना उत्सव को लेकर दिए दिशा-निर्देश












Click it and Unblock the Notifications