Indore news: प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ली बैठक, लाड़ली बहना योजना उत्सव को लेकर दिए दिशा-निर्देश
इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा लाड़ली बहना योजना क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई। इंदौर जिले में 10 जून को एक नया इतिहास लिखा जाएगा.

Recommended Video
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर लागू मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति इंदौर जिले में अपार उत्साह का माहौल है। इंदौर जिले में 10 जून को एक नया इतिहास लिखा जाएगा जब एक साथ किसी एक योजना में एक ही दिन में चार लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी। इस दिन लाड़ली बहनों के बैंक खातों में एक-एक हजार रूपए की राशि आएगी। इसके बाद से उन्हें हर महीने एक-एक हजार रूपए मिलना शुरू हो जाएंगे। इस माह लाड़ली बहनों के खातों में एक-एक हजार रूपए की राशि जमा करने के लिए बैंकों को 40 करोड़ रूपए से अधिक की राशि अंतरित कर दी गयी है। यह जानकारी यहां इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा योजना क्रियान्वयन के संबंध में ली गयी समीक्षा बैठक में दी गयी।
योजना को लेकर उत्साह का माहौल
बैठक में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने योजना क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि, यह योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुसार क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना के क्रियान्वयन से हर लाभान्वित महिला के चेहरे पर मुस्कान है। अपने बेहतर भविष्य के प्रति आशान्वित है। इंदौर जिले में 10 जून का दिन उमंग, उत्साह से भरपूर ऐतिहासिक दिन होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने बेटी के जन्म से लेकर उनके जीवन के हर पड़ाव के लिए योजना क्रियान्वित की है। उन्होंने कहा कि इंदौर जिले में इस योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इंदौर जिला चार लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित कर पूरे प्रदेश में अव्वल है।
10 जून को आएगी राशि
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने योजना क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, इंदौर जिले में चार लाख 39 हजार 612 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें से वर्तमान में आवेदनों की पूर्ण औपचारिकता होने पर चार लाख 12 हजार महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। शेष महिलाओं के खाते में भी औपचारिकाएं पूर्ण होने के पश्चात राशि जमा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक हजार रूपए प्रति महिला के मान से बैंकों को राशि जमा कर दी गयी है। यह राशि महिलाओं के खाते में 10 जून को आ जाएगी।
ये भी पढ़े- Indore में लाड़ली बहना योजना उत्सव की तैयारी, ऐतिहासिक रहेगा 10 जून का दिन












Click it and Unblock the Notifications