Indore नगर निगम बना देश का पहला EPR क्रेडिट अर्जन करने वाला नगरीय निकाय, CM Shivraj ने दी बधाई
देश में स्वच्छता के पर्याय बन चुके इंदौर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई हैं। इंदौर नगर निगम (IMC) देश का पहला ईपीआर क्रेडिट अर्जन करने वाला नगरीय निकाय बन गया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है। आर्थिक विकास के साथ-साथ पारिस्थितिक संतुलन को भी मजबूत कर रहा है।
सीएम शिवराज ने कहा की, प्रधानमंत्री मोदी की मंशानुसार मध्यप्रदेश में भी सर्कुलर इकॉनॉमी को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्ति के इंदौर नगर निगम के अभियान से पूरे प्रदेश में इस दिशा में प्रयास करने की प्रेरणा मिलेगी।

सीएम शिवराज ने दी बधाई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समस्त इंदौरवासियों, प्रशासनिक अधिकारी एवं निकाय के समस्त कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-भागीदारी के इस प्रयास की सफलता पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। कार्बन क्रेडिट अर्जित करने के बाद, इंदौर नगर निगम (आईएमसी) ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ईपीआर पोर्टल पर पंजीकृत होने वाला भारत का पहला यूएलबी बनकर "वेस्ट टू वेल्थ" की अवधारणा को आगे बढ़ाया है। आज आईएमसी ईपीआर क्रेडिट अर्जित करने वाला भारत का पहला यूएलबी बन गया है।
जन-भागीदारी के इंदौर मॉडल ने रचा कीर्तिमान
जन-भागीदारी इंदौर शहर मॉडल की यूएसपी है। इंदौर नगर निगम ने एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के संबंध में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए "मैं हूँ झोलाधारी इंदौरी", "प्लास्टिक हाइस्ट गैंग", "प्लास्टिक प्रीमियर लीग" और "हल्ला बोल ड्राइव" आदि जैसे गहन जागरूकता अभियान चलाये हैं। इंदौर शहर प्रतिदिन 1162 मीट्रिक टन से अधिक ठोस कचरा (MSD) उत्पन्न करता है। आईएमसी और उसके हितधारकों के व्यापक जागरूकता अभियान और ठोस प्रयासों से घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक संस्थानों आदि में 6 प्रकार के कचरे प्लास्टिक अपशिष्ट, गैर-प्लास्टिक अपशिष्ट, ई-अपशिष्ट, सेने-अपशिष्ट, घरेलू खतरनाक अपशिष्ट और गीले अपशिष्ट में स्रोत पृथक्करण के सफल कार्यान्वयन को सफलता मिली है।
ये भी पढ़े- Indore के विकास को लेकर नगर निगम ने किया मंथन, जल्द निकलेगा अमृत












Click it and Unblock the Notifications