CM डॉ. मोहन यादव का अलग अंदाज, दोनों हाथों से बनेठी घुमाकर करतब दिखाया, Video
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के विजयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक लाड़ली बहन के खाते में योजना के तहत 1250 और रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप 250 अंतरित किए गए हैं। इस तरह 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को 1897 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण हुआ है। इसके साथ ही ₹450 में गैस सिलेंडर रीफिल योजना अंतर्गत भी बहनों के खाते में राशि अंतरित की गई है।
इस कार्यक्रम में शामिल हुए CM डॉ. मोहन यादव का अलग अंदाज देखने मिला है, जहां CM डॉ. मोहन यादव ने बनेठी घुमाकर करतब दिखाए। इस दौरान जिसने भी CM डॉ. मोहन यादव का करतब देखा, वह देखता ही रह गया।

सीएम मोहन यादव ने 158 करोड़ के विकास कार्यों का डिजिटल लोकार्पण व 186 करोड़ के विकास कार्यों का डिजिटल शिलान्यास किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जी, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, एदल सिंह कंषाना, राम निवास रावत, सांसद शिव मंगल सिंह तोमर जी एवं अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।
CM डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की, मेरी सभी लाड़ली बहनों को प्रणाम, ऐसा लग रहा है कि आज ही राखी मन गई। आज विजयपुर में बहनों का कुंभ हो गया। सामूहिक रूप से त्योहार मनाने का आनंद ही अलग होता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विजयपुर में बड़ी घोषणाएं की गई, जिसमें उन्होंने बताया की, सीप नदी पर ₹30 करोड़ की लागत से पुल बनेगा। तहसील मुख्यालय कराहल और वीरपुर को नगर पंचायत बनाया जाएगा। 4 स्थानों पर नवीन 33/11 केवी के विद्युत उप केंद्र बनाए जाएंगे।माध्यमिक स्कूल सुनवई और अरोद का परीक्षण करा के हाई स्कूल में उन्नत किया जाएगा। ग्राम पंचायत धामनी में धमनत नदी और कदवई के पास बेहरदे नदी का परीक्षण कर बांध का निर्माण होगा। अलग-अलग समाजों के सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। छिमछिमा हनुमान मंदिर के विकास के लिए ₹1 करोड़ की राशि दी जाएगी।
ये भी पढ़े- MP में बनेगा खास रिकॉर्ड, लाड़ली बहनों को फिर से मिलेगी बड़ी सौगात












Click it and Unblock the Notifications