Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore में लाड़ली बहना योजना उत्सव की तैयारी, ऐतिहासिक रहेगा 10 जून का दिन

भोपाल में लाडली बहना योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से जनप्रतिनिधि वर्चुअली जुड़े।

indore

Recommended Video

    CM शिवराज ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा, हर गांव और वार्ड में गठित करेंगे लाड़ली बहना सेना

    राजधानी भोपाल में लाडली बहना योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ जहां इस बैठक में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से जनप्रतिनिधि वर्चुअली जुड़े। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 10 जून को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खातों में एक-एक हजार रूपए अंतरण के कार्यक्रम जन-उत्सव बन जाए, अधिक से अधिक लाड़ली बहनें इस कार्यक्रम में हिस्सा लें। इसके लिए जिलों में आवश्यक तैयारियाँ कर ली जाएँ। मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जिला जन-प्रतिनिधियों और जिला कलेक्टर से वर्चुअल चर्चा कर रहे थे। इस वीडियो कांफ्रेसिंग में इंदौर एनआईसी कक्ष से कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, गौरव रणदिवे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    कुछ इस तरह आयोजित होंगे कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 10 जून का दिन मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक रहेगा। जबलपुर सहित विभिन्न स्थानों में लाड़ली बहनों की उपस्थिति में अद्भुत कार्यक्रम होना चाहिए। लाड़ली बहना थीम पर प्रेरक गीत बजेंगे और घरों में दीप भी जलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर समुचित बैठक व्यवस्था और पेयजल प्रबंध सुनिश्ति करें। मुख्यमंत्री चौहान ने योजना में 1 से 7 जून तक हितग्राही बहनों को स्वीकृति-पत्रों के वितरण की जानकारी भी प्राप्त की है। इस कार्य में श्रेष्ठ कार्य के लिए आगर-मालवा, हरदा और निवाड़ी जिले के प्रशासनिक अमले और जन-प्रतिनिधियों को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री चौहान के साथ मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने भी श्रेष्ठ कार्य के लिए बधाई दी।

    कुछ ऐसी है कार्यक्रम की रूपरेखा

    बताया गया कि, योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 10 जून को जबलपुर के ग्रेरीसन ग्राउंड में शाम 6 बजे से होगा। अन्य स्थानों पर भी इसी समय कार्यक्रम होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का ग्राम और वार्डों में प्रसारण किया जाएगा। ग्राम और वार्डों में शाम 5 बजे से लाड़ली बहना योजना पर केंद्रित रंगोली, नुक्कड़ नाटक, लोक गीत एवं लोक-नृत्य के कार्यक्रम और दीपोत्सव होगा। मुख्यमंत्री चौहान जबलपुर में और अन्य स्थानों पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और अध्यक्ष, बहनों के खातों में राशि का अंतरण करेंगे। बताया गया कि, 1 से 7 जून की अवधि में स्वीकृति-पत्रों का वितरण किया गया है। गुरूवार, 8 जून को प्रदेश में लाड़ली बहना ग्राम सभाएँ होंगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियाँ कर ली गई हैं। जिला स्तर पर योजना को लोकप्रिय बनाने के लिए किए गए प्रयासों और नवाचारों का भी उल्लेख हुआ।

    ये भी पढ़े- CM Shivraj का लाड़ली बहना को संदेश, 10 जून की शाम दीप जलाकर उत्सव मनाएं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+