Indore में कोलकाता डॉक्टर केस का गुस्सा, BJP महिला मोर्चा ने निकाला मार्च
इंदौर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या के विरोध में काली पट्टी बांधकर राजवाड़ा स्थित मां अहिल्या प्रतिमा से कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की गई।
कैंडल मार्च में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महामंत्री सविता अखंड, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा, वृंदा गौड़, उमाशशि शर्मा, ज्योति तोमर, पदमा भोजे, कंचन गिदवानी, ज्योति पंडित सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस को लेकर पूरे देश में गुस्सा नजर आ रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रेप और मर्डर केस के विरोध में BJP महिला मोर्चा की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। इसी के साथ BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने इस घटनाक्रम से जुड़े आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। इंदौर के साथ-साथ मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी कैंडल मार्च निकालकर घटनाक्रम को लेकर विरोध दर्ज करवाया गया है, जहां अलग-अलग जिलों में भी कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग कैंडल मार्च का हिस्सा बने।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस में सीबीआई जांच कर रही है, जहां आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। वहीं केंद्रीय जांच एजेंसी ने लेडी डॉक्टर के माता-पिता समेत अलग-अलग परिजनों से भी बातचीत की है। साथ ही सीबीआई ने मेडिकल कॉलेज के लगभग 5 से ज्यादा डॉक्टर को तलब किया है, जिनसे अब पूछताछ की जाएगी। घटनाक्रम को लेकर लोगों में बेहद गुस्सा है, जहां कुछ लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की थी। वहीं देश भर में हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद शनिवार को देशभर में हड़ताल का ऐलान किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore News: इंजीनियर के सीने में उठा दर्द, 32 साल की उम्र में दम तोड़ा












Click it and Unblock the Notifications