Khelo India youth game's के लिए Indore तैयार, कुछ इस तरह होगा खिलाड़ियों का स्वागत, सत्कार
इंदौर पूरी तरह से खेलों इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिये तैयार है, इंदौर में इस आयोजन के लिये किये जा रही व्यवस्थाओं की खेलों इंडिया कार्यक्रम की वरिष्ठ निदेशक एकता विश्नोई ने सराहना की।

Recommended Video

खेलों इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिये इंदौर पूरी तरह तैयार है। इंदौर में इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन के लिये व्यापक व्यवस्थाएं की गई है। इंदौर में इस आयोजन के लिये किये जा रही व्यवस्थाओं की खेलों इंडिया कार्यक्रम की वरिष्ठ निदेशक एकता विश्नोई ने सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के सबसे स्वच्छतम शहर इंदौर में जिस तरह से व्यवस्थाएं की गई है, उससे लग रहा है कि इंदौर का आयोजन प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश का सर्वश्रेष्ठ आयोजन बनेगा। विश्नोई यहां सम्पन्न हुई खेलों इंडिया कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी बैठक को सम्बोधित कर रही थी। बैठक में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, अपर कलेक्टर अजयदेव शर्मा तथा राजेश राठौर, अपर आयुक्त सपना सोलंकी, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
व्यवस्थाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई
बैठक में खेलों इंडिया कार्यक्रम के लिये की जा रही व्यवस्थाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई। बैठक में आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, भोजन, परिवहन, आवास आदि व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बताया गया कि इंदौर में 30 जनवरी से खेलों का महा-कुंभ प्रारंभ होगा। बैठक में विश्नोई ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुये कहा कि इंदौर में खेलों इंडिया यूथ गेम्स के लिये प्रशासनिक टीम पूरी गंभीरता, कर्मठता और जोश के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि, मैंने सभी प्रतियोगिता स्थलों का निरीक्षण किया। तैयारियां पूरी तरह से मापदण्ड और दिशा-निर्देशों के अनुरूप पायी गई। इंदौर में बेहतर तरीके से व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि खेलों इंडिया कार्यक्रम उभरते हुये खिलाड़ियों के लिये एक बेहतर प्लेटफार्म है। इससे युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्तर पर तैयार होने का मौका मिलता है।
इंदौर की परम्परा के अनुरूप स्वागत किया जायेगा
बैठक में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि, इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन में आने वाले सभी खिलाड़ी और ऑफिशियल हमारे मेहमान है। इन सभी का इंदौर की परम्परा के अनुरूप स्वागत किया जायेगा। सफल आयोजन के लिये कोई कमी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने बताया कि आयोजन की हर व्यवस्था के लिये अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही अन्य प्रसासनिक अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये है। उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल तथा खिलाड़ियों के आवास स्थल होटलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सभी आयोजन स्थल पर मेडिकल तथा फिजियोथेरेपिस्ट की टीमें रहेंगी। जिरो वेस्ट मैनजेमेंट की व्यवस्था की जायेगी।
ये भी पढ़े- Omkareshwar में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना की तैयारी, कहां तक पहुंचा काम, जानिए












Click it and Unblock the Notifications