Khandwa gourav divas की तैयारी, 3 से 5 अगस्त तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
इंदौर संभाग के खण्डवा गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 3 से 5 अगस्त तक लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस संबंध में रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने बताया कि शहर में अलग अलग जगह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेंद्र सिंह सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा, संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला, नगर निगम आयुक्त निलेश दुबे, एसडीएम अरविंद कुमार चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे।

बैठक में हुआ ये फैसला
उन्होंने बताया कि, 3 अगस्त को सुबह नगर निगम चौक से प्रभातफेरी आयोजित की जाएगी, जिसमें रंगबिरंगी वेशभूषा में विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। आगामी 3 अगस्त की शाम 6 बजे से केवलराम पेट्रोल पम्प चौराहे पर बैंड प्रतियोगिता, फूड स्टॉल, मलखंभ प्रदर्शन, स्थानीय कलाकारों की ओर्केस्ट्रा, क्विज सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। देखा जाए तो इंदौर संभाग के खण्डवा गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 3 से 5 अगस्त तक लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस संबंध में रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए
इस दौरान रंग बिरंगी आतिशबाजी भी की जायेगी। शहर के महाविद्यालयों में खण्डवा की थीम पर निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।बैठक में कलेक्टर सिंह ने बताया कि, 4 अगस्त को सुबह नगर निगम से गौरव यात्रा आयोजित की जायेगी, जिसमें खण्डवा की संस्कृति और गौरव को प्रदर्शित करती हुई झांकियां रहेंगी। साथ ही शाम को किशोर नाईट का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि, 5 अगस्त को पुरानी अनाज मंडी में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा।
ये भी पढ़े- MP news: OBC युवाओं को मिलेगा 10 से 50 हजार तक का लोन, ऐसे करें आवेदन












Click it and Unblock the Notifications