Indore News: खजराना गणेश मंदिर में हो सकता था महाकाल मंदिर जैसा हादसा, Video आया सामने

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के खजराना मंदिर में गुलाल फेंकने से दीपक में आग लग गई। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में हादसा टला गया। खजराना गणेश मंदिर में आरती के दौरान गुलाल उड़ने से दीपक में एकदम आग लग गई।मौजूदा पुजारी और श्रद्धालुओं की तत्परता से बड़ा हादसा टला गया।

खजराना गणेश मंदिर में हुए इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि, मंदिर में पूजन के बाद होली खेलते समय पुजारी ने गुलाल उड़ाया, जहां अचानक गुलाल ने दीपक से आग पकड़ ली। इसके बाद पुजारी ने तुरंत आग को बुझाया। वहीं इससे पहले सुबह महाकाल मंदिर में इसी तरह का बड़ा हादसा हो गया था।

Indore

महाकाल मंदिर में हुआ ऐसा हादसा

महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान हादसा हुआ, जब भस्म आरती के दौरान गुलाल डालने से आग पकड़ ली, जिसमें पुजारी सहित 13 लोग घायल हो गए। 8 लोगों को इंदौर रेफर किया गया, समय रहते आग पर काबू पाया गया, घायलों से मिलने उज्जैन के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

Recommended Video

    Indore News: खजराना गणेश मंदिर में हो सकता था महाकाल मंदिर जैसा हादसा, Video आया सामने

    श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार भस्म आरती के दौरान हुई आगजनी की घटना के उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

    होली के पर्व पर प्रदेश के दो प्रमुख मंदिरों से आगजनी के हादसे सामने आए हैं, जहां अब हादसों के बाद व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं, जहां अब घटनाक्रम को लेकर सरकार ने सख्त एक्शन दिखाते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

    ये भी पढ़े- Ujjain News: 'दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी', महाकाल मंदिर आग पर बोले CM मोहन यादव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+