Karnataka assembly election results को लेकर आया Amit Shah का ट्वीट, जनता को दिया भावुक मैसेज
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कर्नाटक के लोगों के कल्याण और विकास के लिए प्रयास करने की बात कही है।

Karnataka assembly election result 2023: कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं, जहां रुझान में कांग्रेस बढ़त बनाती दिखाई दे रही है, तो वहीं बीजेपी दूसरे नंबर पर और जेडीएस तीसरे नंबर पर नजर आ रही है। वहीं कर्नाटक में आए चुनाव परिणामों के बाद अब सियासत का सिलसिला तेज हो चला है, जहां अलग-अलग दलों के नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं। वहीं कर्नाटक में आए नतीजे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कर्नाटक के लोगों के कल्याण और विकास के लिए प्रयास करने की बात कही है।
अमित शाह ने लिखी ये बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा की, भाजपा को इतने वर्षों तक उनकी सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं कर्नाटक के लोगों का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कर्नाटक के लोगों के कल्याण और विकास के लिए प्रयास करती रहेगी। बता दें की कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को चुनाव हुए थे। इस दौरान रिकॉर्ड 72.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। वहीं अब चुनाव के बाद मतगणना का सिलसिला जारी है, जिसमें सामने आ रहे रुझानों के मुताबिक कांग्रेस बढ़त बनाती दिखाई दे रही है।
कर्नाटक में कांग्रेस को बढ़त
कर्नाटक में करीब महीने भर तक चले चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी कांग्रेस और जेडीएस के बीच जमकर वार पलटवार होता भी दिखाई दिया था। साथ ही चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ सरकार से जुड़े मुद्दे भी हावी होते दिखाई दिए थे। इसी के साथ बजरंग दल और अन्य मुद्दों के बीच कर्नाटक का यह चुनाव रोचक होता नजर आ रहा था। कर्नाटक में सामने आए रुझानों में कांग्रेस लगभग 136 सीटों पर आगे चल रही है, तो वहीं बीजेपी 65 सीटों पर आगे है। उधर, जेडीएस ने 19 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, तो वहीं अन्य 4 सीटों पर आगे हैं।
ये भी पढ़े- Karnataka election 2023: मल्लिकार्जुन खड़गे ने रणदीप सुरजेवाला को खिलाई जीत की मिठाई, एक-दूसरे को दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications