Kanwar Yatra 2023: इंदौर-खंडवा रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित, इन रास्तों से हो सकेगा आवागमन
Sawan 2023 में कावड़ यात्रियों की सुरक्षा हेतु इंदौर खण्डवा मार्ग पर भारी मालयान वाहनों के आवागमन हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार श्रावण मास में बड़ी संख्या में कावड़ यात्री इन्दौर की ओर से ओंकारेश्वर एवं ओंकारेश्वर की ओर से इंदौर आते-जाते है। इसी मार्ग पर भारी मालयान वाहनों का भी निरंतर आवागमन होने के कारण यातायात का अत्यधिक दबाव इस क्षेत्र में रहता है और इस दौरान सदैव दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
उक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुये इंदौर से खण्डवा की ओर जाने वाले एवं खण्डवा से इंदौर की ओर आने वाले ट्रक या भारवाहक वाहनों हेतु प्रात: 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक के लिये प्रतिबंध लगाया गया है। यह केवल श्रावण मास हेतु लागू रहेगा। यह वाहन ए.बी. रोड़ होते हए सनावद की ओर जा सकेंगे।

यह वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे
आदेशानुसार उक्त प्रतिबंध से दुग्ध वाहन, नगर निगम की स्वास्थ सेवाओं में लगे वाहन, पुलिस वाहन, फायर ब्रिगेड़, पानी के टेंकर, आर्मी के वाहन, विद्युत मण्डल के कार्य में संलग्न वाहन एलपीजी, पेट्रोलियम पदार्थ वाहन, कृषि उपज मण्डी में सब्जी ले जाने वाले वाहन, यात्री बसे मुक्त रहेंगे। यह प्रतिबंध केवल भार मालयान वाहनों के लिये है, शेष हल्के वाहन जैसे कार, जीप तथा दुपहिया वाहन यथावत् पूर्ववत् चालू रहेंगे। श्रावण माह आते ही कावड़ यात्रियों के ओमकारेश्वर से उज्जैन पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जिसे देखते हुए खंडवा रोड पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश पूरे सावन माह तक प्रभावी रहेगा।
उज्जैन में भी तैयारी शुरू
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह की तैयारी शुरू हो गई है, जहां इसी के मद्देनजर लगातार शासन-प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। अबकी बार श्रावण मास की शुरुआत 4 जुलाई से होगी, जहां श्रवण का पहला सोमवार 10 जुलाई को आ रहा है। अबकी बार अधिक मास होने के चलते श्रावण माह दो महीने तक का रहेगा।श्रावण माह में कावड़ यात्री भगवान महाकालेश्वर को जल अर्पण करने के लिए पहुंचते हैं, जहां कावड़ यात्रियों की ओर से मंदिर में प्रवेश को लेकर अनुमति के आवेदन दिए जाने शुरू हो चुके हैं। वहीं अबकी बार कावड़ यात्रियों के लिए मंदिर में किस तरह की व्यवस्था रहेगी, फिलहाल इसे लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं हुआ है।
ये भी पढ़े- Sawan 2023: सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने किए Mahakal दर्शन कुछ ऐसी है व्यवस्था












Click it and Unblock the Notifications