फिर CM बनेंगे शिवराज, इस कारण मिल सकता है सत्ता का ताज
मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा ने जीत हासिल की है, जहां अब एक बार फिर बीजेपी को मध्य प्रदेश की जनता ने सरकार बनाने का मौका दिया है। वहीं अब BJP को मिले प्रचंड बहुमत के बाद इस बात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है की मध्य प्रदेश में संगठन किसे मुख्यमंत्री बनाएगा। वहीं अब मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री बनने के लिए अलग-अलग नाम सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोर रहे हैं।
राजधानी दिल्ली के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बना सकती है, जहां इसके पीछे अलग-अलग समीकरण आधार बनते नजर आ रहे हैं।

कुछ ऐसे हैं सियासी समीकरण
सियासी गलियारों में चल रही चर्चा के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान पर भरोसा जताते हुए उन्हें मध्य प्रदेश की सत्ता सौंप सकती है। वहीं यदि समीकरण देखें तो मध्य प्रदेश में अबकी बार BJP ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है, जिसके पीछे शिवराज सिंह चौहान की मेहनत और अलग-अलग योजनाओं का प्रभावी तौर पर जनता के बीच पहुंचना है। इतना ही नहीं समय के साथ-साथ मध्य प्रदेश की जनता का सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भरोसा बढ़ता चला जा रहा है, जिसका परिणाम है कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर BJP ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है। सियासत के जानकारों की माने तो BJP 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर किसी तरह का कोई जोखिम उठाने के मूड में नजर नहीं आ रही। यही कारण है कि, मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान को नेता बनाकर BJP 2024 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से सभी लोकसभा सीटों को जीतने की कोशिश करेगी।
समय के साथ बढ़ रहा शिवराज पर विश्वास
सियासत के जानकारों की माने तो यदि भारतीय जनता पार्टी किसी और नेता को मुख्यमंत्री बनाती है तो ऐसे में बड़े नेताओं के बीच अंतर्कलह होने की संभावना बढ़ जाएगी। यही कारण है कि, सीएम शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर BJP सत्ता की चाबी सौंप कर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए निश्चिंत होने की ओर देख रही है। मध्य प्रदेश में देखा जाए तो समय के साथ-साथ जनता का सीएम शिवराज सिंह चौहान के प्रति भरोसा बढ़ रहा है, जिसका परिणाम है कि एक बार फिर मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ BJP ने अपनी सरकार बना ली है। इतना ही नहीं अबकी बार BJP को आश्चर्यजनक सीट मध्य प्रदेश में प्राप्त हुई है, जो यह दर्शाती है कि, सीएम शिवराज सिंह चौहान एक सफल मुख्यमंत्री बनने की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP के 'मन में मोदी', लेकिन MODI के मन में कौन?, किसे मिलेगी CM की कुर्सी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications