'इशारों पर ही काम हो जाते हैं', 22 साल बाद नगर निगम पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कही बड़ी बात

सियासत में बेबाक बयानों के लिए सुर्खियां बटोरने वाले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नगर निगम के कार्यक्रम में एक बार फिर ऐसी बात बोल दी, जो अब सियासी गलियारों में जमकर सुर्खियां बटोर रही है. नगर निगम के कार्यक्रम में आए विजयवर्गीय के लिए जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा की, वे 22 साल बाद निगम आए हैं, तो विजयवर्गीय ने इस पर अपनी बात रखते हुए, इशारों में ही काम हो जाने की बात कह डाली.

नगर निगम की ओर से अलग-अलग तरह की सौगत इंदौर को दी गई है, जहां इस कार्यक्रम में शामिल होने आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आमजन को संबोधित किया. इस दौरान विजयवर्गीय ने बताया कि, महापौर कह रहे हैं, 22 साल बाद आए हैं, हां ये सही है, इशारों में ही काम हो जाता था, तो आने की जरूरत नहीं पड़ी.

Indore

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, महापौर जी ने कहा कि, मैं 22 साल बाद आया हूं, हां ये बात सही है की, नगर निगम आने का कोई काम ही नहीं पड़ा, काम इशारों से हो जाता था, तो आने की जरूरत ही नहीं पड़ती थी.

वहीं विजयवर्गीय की बात सुनते ही परिसर में ठहाके गूंजने लगे. बहरहाल, विजयवर्गीय ने एक बार फिर संकेतों में इस बात को बयां कर दिया है की, विजयवर्गीय भले ही देश और प्रदेश के बड़े नेता बन गए हैं, लेकिन अब भी इंदौर और इंदौर की जनता से उनका जुड़ाव कम नहीं हुआ है, जहां वे अब भी इशारों में ही जनता के काम करवा देते हैं.

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता लगातार पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम रहे हैं. वहीं अब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बयानों से कांग्रेस को फिर टेंशन दे दिया है, जहां कैलाश विजयवर्गीय ने एक दो दिन में और भी कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के संकेत दिए हैं.

ये भी पढ़े- 'एक-दो दिन में देखिए क्या होता है', कांग्रेस में भगदड़ पर कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कही ऐसी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+