I.N.D.I.A गठबंधन पर कैलाश विजयवर्गीय ने साधा निशाना, बोले- वहां सभी प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं
MP Assembly Election 2023 को लेकर हलचल तेज है, जहां इस बीच अब सियासी बयानबाजी का सिलसिला भी जारी है। वहीं इन दिनों देश में विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर चल रही सियासत पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी जोरदार निशाना साधा है।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, वहां पर सभी प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं, सभी प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं, तो कैसे जुड़ सकते हैं।

I.N.D.I.A गठबंधन पर निशाना साधा
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने I.N.D.I.A गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा की, मोदी जी का प्रभाव विश्वव्यापी बढ़ा है। देश में बढ़ा है। विपक्ष का हर राजनीतिक दल समझता है कि, हम मोदी जी को नहीं हरा सकते, तो वह सारे लोग गठबंधन कर रहे हैं। सभी अलग-अलग विचारधारा के लोग हैं। किसी की किसी से नहीं पटती, पर मोदी जी के लिए सभी एक हो गए हैं। पिछले दिनों शरद पवार के यहां टिकट को लेकर बैठक हुई, कोई हल नहीं निकला, क्योंकि हल निकल भी नहीं सकता। वहां पर सभी प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं, सभी प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं, तो कैसे जुड़ सकते हैं।
I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर सियासत
विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार के नई दिल्ली आवास पर संपन्न हुई थी। बैठक में मौजूद 12 सदस्यीय दलों ने सीट-बंटवारे पर बातचीत करने और अक्टूबर में भोपाल में अपनी पहली सार्वजनिक बैठक आयोजित करने की योजना बनाई थी। बता दें की देश में इन दिनों विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर सियासत का सिलसिला जारी है, जहां लगातार राजनीतिक दलों की ओर से बयानबाजी भी तेज हो चली है।












Click it and Unblock the Notifications