Kailash vijayvargiya ने कसा कांग्रेस नेताओं पर तंज- पहले रोजा इफ्तारी कराते थे, अब कथा की नकल कर रहे

BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर तंज कसा है, जहां विजयवर्गीय ने कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और सत्यनारायण पटेल का उदाहरण देते हुए कहा कि, कांग्रेस अब हमारी नकल करते हुए कथा कराने लगी है।

indore

धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में जब भी बात कथा और भंडारे की होती है तो सबसे पहला नाम नंदानगर यानि विधानसभा दो का लिया जाता है। यह वही विधानसभा है, जहां लगातार बड़े संत आते हैं, और कथा, भंडारों का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में एमएलए रमेश मेंदोला की ओर से कराया जाता है। वहीं इस तरह के आयोजन कांग्रेस के नेता भी अपने-अपने विधानसभा में करने लगे हैं, जिसके चलते बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर तंज कसा है, जहां विजयवर्गीय ने कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और सत्यनारायण पटेल का उदाहरण देते हुए कहा कि, कांग्रेस अब हमारी नकल करते हुए कथा कराने लगी है।

कैलाश विजयवर्गीय ने कही बात

Recommended Video

    इंदौर: कैलाश विजयवर्गीय युवाओ में बढ़ते नशे के प्रयोग को लेकर चिंतित,देखें रिपोर्ट

    हाल ही में आयोजित हुए लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी बतौर अतिथि शामिल हुए थे। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने लाड़ली बहना को संबोधित करते हुए कहा कि, आजकल कांग्रेसी हमारी नकल करने लगे हैं, और कथा कराने लगे हैं। कांग्रेस के नेता पहले सिर्फ रोजा इफ्तार ही कराते थे। ये सिर्फ मुसलमानों के रोजे खुलवाने का काम करते थे। आज हमारी नकल सभी कर रहे हैं, कांग्रेस के नेता भी कर रहे हैं। संजय शुक्ला इधर कथा करवा रहे हैं, सत्यनारायण पटेल उधर कथा करवा रहे हैं। छुटभैये नेता भजन संध्या करवा रहे हैं, पहले ये कोई नेता नहीं करता था। हमें गर्व होना चाहिए की धर्म की जो गंगा बह रही है इसकी शुरूआत नंदानगर से हुई है।

    इस कारण विजयवर्गीय ने कसा तंज

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में धर्म और संस्कृति की बात होती है तो सबसे पहला नाम विधानसभा दो का लिया जाता है, जहां लगातार कथा और भंडारों का सिलसिला जारी रहता है। इंदौर की विधानसभा दो वही विधानसभा है जहां से कैलाश विजयवर्गीय भी विधायक रह चुके हैं। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय का घर भी इसी विधानसभा में आता है। ऐसा माना जाता है कि कैलाश विजयवर्गीय की सियासत इसी विधानसभा से शुरू हुई है, और यही कारण है कि कथा और भंडारों का श्रेय विधानसभा दो को जाता है। वहीं अब कांग्रेस के नेता भी कथा और भंडारे करने लगे हैं, जिसके चलते कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

    ये भी पढ़े- Indore news: विधानसभा 3 में हुआ व्यापारी महोत्सव-2023 का आयोजन, क्या कुछ रहा खास, जानिए?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+