मैं अभी भी बड़ा आदमी हूं...आखिर क्यों कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात, जानिए
विधानसभा चुनाव लड़कर विधायक बने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की सियासी भूमिका को लेकर अब तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच अब मीडिया की ओर से पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विजयवर्गीय ने मजाकिया अंदाज में खूद को बड़ा आदमी बताया है.
BJP कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद जब कैलाश विजयवर्गीय मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तब उनसे पूछा गया की सियासत में उनकी अगली भूमिका क्या रहेगी, तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि, आप लोग राष्ट्रीय महामंत्री को हल्के में लेते हैं, मैं बड़ा आदमी हूं.

CM यादव का होगा जोरदार स्वागत
प्रदेश के मुखिया सीएम मोहन यादव मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार इंदौर आ रहे हैं, जहां यादव के स्वागत को लेकर भव्य तैयारियों कर ली गई हैं. यादव के स्वागत में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पलक पावड़े बिछाए हैं, तो वहीं जनता भी अपने नेता का बेसब्री से इंतजार कर रही है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 25 दिसंबर को इंदौर दौरे पर आए। मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव का यह पहला इंदौर दौरा है, जहां इस दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है। इस बीच बीजेपी कार्यालय पर अहम बैठक बुलाई गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के स्वागत की खास रणनीति तैयार की है.
इस बैठक में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे. बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, सीएम मोहन यादव पहली बार इंदौर आ रहे हैं, तो स्वागत की परंपरा को कायम रखते हुए उनका नागरीक अभिनंदन रखा गया है.
ये भी पढ़े- Indore news: CM बनने के बाद पहली बार इंदौर दौरे पर आएंगे डॉ. मोहन यादव, तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications