‘कांग्रेस अगले चुनाव की तैयारी करे’, राहुल के मंच पर BJP प्रत्याशी के फोटो पर बोले CM मोहन यादव
Loksabha Election के लिए प्रचार-प्रचार अभियान में हिस्सा लेने मध्यप्रदेश आए राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है, जहां राहुल गांधी के आने से पहले मंच पर कांग्रेस नेताओं के साथ बीजेपी प्रत्याशी का फोटो लगा दिया गया. वहीं अब इसे लेकर इंदौर आए सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को कांग्रेस पर तंज कसते हुए निशाना साधा है.
इंदौर आए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, मंडला के अंदर उनके प्रत्याशी का फोटो नहीं लगा रहे, बीजेपी के प्रत्याशी का फोटो लगा रहे. इसका मतलब कांग्रेस गंभीर नहीं है, कांग्रेस को आत्म मूल्याकंन करने की जरूरत है. कांग्रेस गंभीरता के साथ अगले चुनाव की तैयार करे. इसी के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है.

मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है, जहां लगातार BJP और कांग्रेस दोनों ही दलों के दिग्गज नेता मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं, और चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। मध्य प्रदेश की मंडला समेत 6 सीटों पर लोकसभा के पहले चरण यानी 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है, जहां इससे पहले सभी दलों ने अपनी-अपनी ताकत झोंक दी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत सिवनी जिले के धनोरा से करेंगे, जहां राहुल गांधी के दौरे से पहले एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, यहां कांग्रेस के द्वारा राहुल गांधी की सभा के लिए लगाए गए मंच पर BJP प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते का फोटो लगा दिया गया। वहीं इसकी जानकारी लगते ही हड़कंप गया। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रचार-प्रचार अभियान में हिस्सा लेने मध्यप्रदेश आए राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है, जहां राहुल गांधी के आने से पहले मंच पर कांग्रेस नेताओं के साथ बीजेपी प्रत्याशी का फोटो लगा दिया गया.
ये भी पढ़े- MP News: राहुल गांधी के मंच पर लगी BJP प्रत्याशी की फोटो, देखते ही हंगामा मचा












Click it and Unblock the Notifications