Indore News: चुनाव निपटते ही दिखा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक्शन, गंदा नाला देख ऐसा दिया रिएक्शन

Lok Sabha Election संपन्न हो चुके हैं, जहां अब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक्टिव अंदाज देखने मिल रहा है, प्रदेश के मुखिया सीएम मोहन यादव की ओर से शुरू किए गए नमामि गंगे अभियान के तहत मंत्री विजयवर्गीय ने शहर की बावड़ियों और नदी-तालाबों को पुर्नजिवित करने का संकल्प लिया है।

इसी अभियान के तहत मंत्री विजयवर्गीय ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और उनकी टीम की सराहना करते हुए बावड़ी और नदी-तालाब को पुर्नजिवित करने का मंत्र दिया है।

Indore

नमामि गंगे अभियान के तहत शहर के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां 5 जून से शुरू हुआ अभियान 15 जून तक शहरभर में अपना असर दिखाएगा। इस अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत तमाम जनप्रतिनिधि शहर के अलग-अलग स्थानों पर बावड़ी और नदी-नालों का हाल जानने पहुंचे, जहां विजयवर्गीय ने कहीं अधिकारियों को तो कहीं महापौर को जल स्त्रोंतों की साफ-सफाई और अन्य कार्यों के लिए निर्देशित किया है।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी से इस अभियान से जुड़कर प्राकृतिक जल स्त्रोंतों का सरंक्षण करने की बात कही है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव को नवाचार के लिए बधाई दी है, जहां उन्होंने बताया की महापौर और उनकी टीम बावड़ियों को जीवित करने के काम में लगी हुई है।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी है। साथ ही उन्होंने इंडी गठबंधन के नेताओं की ओर से लगातार चंद्रबाबू नायडू और नीतिश कुमार से संपर्क करने की बात पर तंज कसते हुए इंडी गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा है।इतना ही नहीं विजयवर्गीय ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने का दावा ठोंका है।

ये भी पढ़े- Indore News: BJP की रिकॉर्ड जीत, लेकिन क्या मुस्लिम नहीं साथ?, NOTA ने चौंकाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+