Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का सपना होगा साकार, इस वार्ड में लगेंगे 1 लाख पौधे
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गर्मी कहर बरपा रही है, जहां अब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जल्द ही शहर में 51 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। वहीं अब विजयवर्गीय के संकल्प को साकार करने के लिए एमआईसी मेंबर जीतू यादव आगे आए हैं, जहां यादव ने अपने वार्ड में 1 लाख से ज्यादा पौधे लगाने और उन्हें पूर्ण रूप से विकसित करने का संकल्प लिया है।
एमआईसी मेंबर जीतू यादव ने बताया कि, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 24 में एक लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे, जहां इसके डोर-टू-डोर जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं सभी को वृक्षों का महत्व समझाया जा रहा है, साथ ही पौधे लगाने और उन्हें पूर्ण रूप से विकसित करने का संकल्प भी दिलवाया जा रहा है।

मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार, 27 मई को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि, आने वाले दिनों में इंदौर में 3 घंटे में 51 लाख पौधे लगाकर हम इतिहास रचेंगे। यही प्रकृति की सच्ची सेवा होगी।
उन्होंने कहा, कुछ दशक पहले हमारी धरती हरी-भरी थी। समय पर बरसात, गर्मी और ठंड का अहसास कराती थी, लेकिन वृक्षों के आभूषण से धरती मां विहीन होती जा रही है। इसके चलते जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है।
इंदौरवासियों से की अपील
विजयवर्गीय ने कहा कि, हरियाली खत्म होने से भीषण गर्मी और अनेक लाइलाज बीमारियां फैलने लगी हैं। यदि हम अपने जीवन की खुशियां चाहते हैं तो पौधे लगाने के लिए आगे आना ही होगा। प्रकृति की सेवा के माध्यम से हम ईश्वर की आराधना करें। उन्होंने इंदौरवासियों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
मंत्री विजयवर्गीय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट कर कहा, 'आज पूरा देश जल रहा है। इंदौर भी उस जलन से बचा नहीं है। शहर में 42 डिग्री तापमान है, पर इंदौर से 7 किलोमीटर दूर पितृ पर्वत पर यह तापमान कम है, क्योंकि यहां 3 लाख पेड़ हैं। प्रदूषण भी कम है। ऑक्सीजन बहुत पवित्र है और इसलिए यहां मजा भी आता है। हनुमान जी तो हैं ही...प्रकृति भी बहुत जरूरी है।
ये भी पढ़े- Indore News: 3 घंटे में 51 लाख पौधे लगाएंगे कैलाश विजयवर्गीय, इंदौरियों से की खास अपील












Click it and Unblock the Notifications