'कमलनाथ ने फ्यूज बल्बों की लड़ी जारी की है...', कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज
MP Assembly Election 2023 के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, वहीं अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए नेता चुनाव मैदान संभालेंगे, जहां प्रत्याशी चयन के बाद अब कांग्रेस की चुनावी तैयारी भी रफ्तार पकड़ेगी। हाई कमान की ओर से लगातार जारी मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, कमलनाथ ने फ्यूज बल्बों की एक लड़ी जारी की है। इनमें से अधिकांश ज़मानत ज़ब्त होने वाले हैं। स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस सरकार नहीं बना सकती। जिस प्रकार से महिलाओं और पिछड़े वर्ग की उन्होंने उपेक्षा की है उससे साफ लगता है कि उन्होंने निराशा में उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

विजयवर्गीय ने कही ये बात
आगामी मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय कहते हैं, "मुझे लगता है कि 144 उम्मीदवारों में से 44 उम्मीदवार भी नहीं जीत पाएंगे। वे सभी फ्यूज्ड बल्ब हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को विधानसभा चुनाव में छिंदवाड़ा से टिकट मिलने पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का कहना है, "कमलनाथ ने देश में कई ऐसे काम किए हैं, जिससे समाज बंटा है। इन कामों में 84 का दंगा भी शामिल है।" इसमें वह संदिग्ध अवस्था में है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और इसी कारण सिख समुदाय नाराज है। अन्य समुदाय भी नाराज हैं..."
विजयवर्गीय ने संभाला चुनाव मैदान
BJP ने सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा-1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। विजयवर्गीय अंचल के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां विजयवर्गीय का प्रभाव मालवा-निमाड़ अंचल में देखा जाता है। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय को मैनेजमेंट का मास्टर भी माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को अबकी बार संगठन ने विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाते हुए पूरे मालवा-निमाड़ अंचल को अलग संदेश देने की कोशिश की है।
ये भी पढ़े- MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications