MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कही ये बात

MP Assembly Election 2023 को लेकर सियासत का सिलसिला जारी है, जहां लगातार नेताओं की बयानबाजी भी सुनने मिल रही है। इस बीच BJP लगातार प्रियंका गांधी पर चुनावी घोषणा को लेकर निशाना साध रही है. वहीं अब एक बार फिर कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए निशाना साधा है।

इंदौर की विधानसभा एक से BJP प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, आचार संहिता लगने के बाद भी कांग्रेस घोषणा कर रही है। इसका उल्लंघन कांग्रेस की बड़ी नेता प्रियंका गांधी ने किया है। भाजपा की लोकप्रियता बढ़ी है, कई लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा मध्य प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

Indore

चुनाव मैदान में विजयवर्गीय

बीजेपी की दूसरी सूची में कद्दावर नेताओं के नाम नजर आ रहे हैं, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा 1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। विजयवर्गीय अंचल के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां विजयवर्गीय का प्रभाव मालवा-निमाड़ अंचल में देखा जाता है। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय को मैनेजमेंट का मास्टर भी माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को अबकी बार संगठन ने विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाते हुए पूरे मालवा-निमाड़ अंचल को अलग संदेश देने की कोशिश की है।

विधानसभा चुनाव की हलचल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की हलचल के बीच अब सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा एक से बीजेपी के प्रत्याशी बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मैदान संभाल लिया है, जहां विजयवर्गीय विधानसभा के अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर बैठक ले रहे हैं। इधर, कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी अब बीजेपी का दामन थामने लगे हैं, जहां बाणगंगा क्षेत्र से कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

ये भी पढ़े- 'मैं चुनाव लड़ने से डरता नहीं हूं...', आखिर क्यों कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+