Indore News: भाषण देते वक्त गिरा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का मंच, जन्मदिन पर हुआ हादसा, Video
मध्य प्रदेश के इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जन्मदिन समर्थकों ने उत्साह के साथ मनाया, लेकिन उत्साह में उस वक्त खलल पड़ गया, जब राऊ विधानसभा में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंच गिर गया। वहीं मंच पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भाषण दे रहे थे, तभी अचानक मंच गिर गया।
जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत कुछ समर्थन मंच से नीचे आ गए, हादसे में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पूरी तरह से सुरक्षित हैं, जहां उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है। वहीं इस हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया।

कुछ इस तरह हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जन्मदिन समर्थकों ने उत्साह के साथ मनाया। वहीं राऊ विधानसभा में समर्थकों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां इस कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिस वक्त मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, उस वक्त अचानक भारी वजन के चलते मंच गिर गया, जहां मंच गिरते ही हड़कंप मच गया। वहीं तुरंत कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बाहर निकाला, इसके बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
गौरतलब है की,कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने अक्षय तृतीया पर अपना जन्मदिन मनाने के लिए समर्थकों को खास संदेश देते हुए गौशाला में गौ सेवा करने की बात कही थी, जिसका पालन करते हुए समर्थकों ने शहर की अलग-अलग गौशालाओं में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की ओर से दान दक्षिणा दी है। वहीं अलग-अलग स्थान पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिन कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश के इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जन्मदिन समर्थकों ने उत्साह के साथ मनाया, लेकिन उत्साह में उस वक्त खलल पड़ गया, जब राऊ विधानसभा में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंच गिर गया। वहीं मंच पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भाषण दे रहे थे, तभी अचानक मंच गिर गया।
ये भी पढ़े- Indore News: BJP प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा का निधन, हार्ट अटैक से गई जान












Click it and Unblock the Notifications