Indore News: BJP प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा का निधन, हार्ट अटैक से गई जान
मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब इंदौर से बीजेपी के प्रखर प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा के निधन की खबर सामने आई, हार्ट अटैक से जान गंवाने वाले बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा सीहोर में किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे, जहां से लौटने के बाद अचानक उनकी तबियत खराब हुई और अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
नरेंद्र सिंह सलूजा बीजेपी के प्रखर प्रवक्ता माने जाते थे, जहां वे कुछ समय तक कांग्रेस का हिस्सा रहे हैं. कांग्रेस में अहम जिम्मेदारियां निभाने के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था, वहीं वर्तमान में वे बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। सलूजा के निधन से सियासी गलियारों में सन्नाटा पसरा है, जहां अब सलूजा को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा का बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे निधन हो गया। सलूजा का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। बताया जा रहा है की, वह दो दिन से सीहोर के एक रिसोर्ट में अपने नजदिकी रिश्तेदार की बेटी की शादी में गए हुए थे। बुधवार सुबह वहां उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद साथ में मौजूद लोगों ने उन्हें डॉक्टर से चैकअप कराने की सलाह दी। वहीं उन्होंने एसिडिटी की गोली बुलवाई और खा ली। इसके बाद वह इंदौर के लिए रवाना हो गए। दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर वह इंदौर आए, यहां उन्हें साथ मौजूद लोगों ने जुपिटर अस्पताल में दिखवा लेने की सलाह दी, जहां उन्होंने घर जाने की इच्छा जताई. वहीं घर पहुंचते ही वे बेहोश हो गए, जहां अस्पताल ले जाते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
BJP के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा के निधन की खबर लगते ही बड़ी संख्या में BJP नेता अस्पताल पहुंचे, जहां BJP नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, मीडिया सह प्रभारी दीपक टीनू जैन और शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि, नरेंद्र सिंह सलूजा की बेटी अमेरिका में है, जहां उसके इंदौर लौटने के बाद सलूजा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में होगी कैब ड्राइवर्स की जांच, मंत्री के PA पर हमले के बाद महापौर का एक्शन












Click it and Unblock the Notifications