Indore news: Kailash kher ने रिलीज किया Mahakal lok का एंथम सॉन्ग, कही ये बात
कैलाश खेर ने महाकाल लोक के एंथम सॉन्ग का टीजर रिलीज किया। कैलाश खेर ने यह टीजर मोबाइल के जरिए इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर कर इसे रिलीज किया है।

Recommended Video

ख्यात गायक कैलाश खेर मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर आए, जहां उन्होंने महाकाल लोक के एंथम सॉन्ग का टीजर रिलीज किया। कैलाश खेर ने यह टीजर मोबाइल के जरिए इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर कर इसे रिलीज किया है। इसी के साथ कैलाश खेर ने मीडिया से बातचीत भी की थी। उन्होंने मीडिया के सामने गाने भी गाए। एक सप्ताह में यह दूसरी बार है, जब ख्यात गायक कैलाश खेर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आए। इससे पहले भी कैलाश खेर इंदौर आए थे, जब उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की थी। वहीं अब एक बार फिर कैलाश खेर इंदौर आए, जहां उन्होंने महाकाल लोक के एंथम सॉन्ग को रिलीज किया।
कुछ ऐसा बोले कैलाश खेर
मीडिया से बातचीत करते हुए संगीतकार कैलाश खेर ने कहा कि, हमारी संस्कृति यदि आप देखें तो पौराणिक है। साथ ही उन्होंने कहा की, हम बुद्धि से हैं ही नहीं, हम हृदय से हैं, और हृदय में मेरे दाता बसते हैं, अब सबसे बड़ी बात जो हुई है, वह यह हुई है कि, इस वक्त यदी आप देखें तो भारत सब देशों के लिए एक गुरु का काम करना प्रारंभ कर चुका है, ये एक मानवता है। मीडिया से चर्चा के दौरान कैलाश खेर ने देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की तारीफ भी की है। इसी के साथ कैलाश खेर ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए और अलग-अलग विषयों पर अपनी बात रखी।
इन गायकों ने दी आवाज
ख्यात गायक कैलाश खेर ने महाकाल लोक के एंथम सॉन्ग के रूप में उनके द्वारा गाए गीत जय श्री महाकाल के पूर्ण संस्करण का टीचर पहली बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया है। इस गीत को कैलाश खेर ने महाकाल लोक के लोकार्पण के दौरान अपने बैंड के साथ प्रस्तुत किया था, जिसके बाद इस गीत में कैलाश खेर ने और भी कई पंक्तियां जोड़कर इसे देश की 15 लोकप्रिय संगीतकार जिसमें शंकर महादेवन, सोनू निगम, खुद कैलाश खेर, शान और अरिजीत सिंह के साथ गाया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो ख्यात गायक कैलाश खेर मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर आए, जहां उन्होंने महाकाल लोक के एंथम सॉन्ग का टीजर रिलीज किया। कैलाश खेर ने यह टीजर मोबाइल के जरिए इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर कर इसे रिलीज किया है।
ये भी पढ़े- MP: Ladli bahna yojna को लेकर मुस्लिम महिलाओं में उत्साह, CM Shivraj का जताया आभार












Click it and Unblock the Notifications