Indore news: क्रिकेट के साथ कबड्डी में दम दिखाएगा इंदौर, मंत्री सिलावट ने किया स्टेडियम का भूमिपूजन

इंदौर जिले में कबड्डी के क्षेत्र में एक नई सौगात मिली। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अंतराष्ट्रीय स्तर के जिले के पहले विशाल कबड्डी स्टेडियम निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के अनेक खिलाड़ी विशेष रूप से मौजूद थे।

इस स्टेडियम के बन जाने से इंदौर के कबड्डी खिलाड़ियों को अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के लिये सुविधाएं और अवसर स्थानीय स्तर पर ही मिलेंगे। यह स्टेडियम इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डकाचिया में बन रहा है।

Indore

मंत्री सिलावट ने कही ये बात

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि, अंतराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त जिले का यह पहला स्टेडियम होगा। स्टेडियम बन जाने से खिलाड़ियों को सुविधाएं और अवसर मिलेंगे, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर इंदौर जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में कबड्डी के प्रशिक्षण के लिये प्रशिक्षक की स्थाई व्यवस्था करने के प्रयास भी किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि यह गर्व का विषय की जिले के डकाचिया ग्राम के तीन खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर पर इंदौर का नाम रोशन कर रहे है।

मंत्री सिलावट ने दी सौगात

मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि, इस स्टेडियम के लिये विशेष प्रयास किये गये हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा तीन करोड़ 16 लाख रूपये की मंजूरी मिली है। यह स्टेडियम अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त रहेगा। स्टेडियम का एरिया 1350 स्केयर मीटर (14531 स्केयर फीट) है। स्टेडियम की क्षमता 500 दर्शकों की बैठने की रहेगी। स्टेडियम में दो कबड्डी ग्राउण्ड होंगे। स्टेडियम में पांच रूम जिसमें बाथरूम/टायलेट भी रहेगे। स्टेडियम में पांच दुकान पेवेलियन के पीछे वाले भाग में बाहर रहेगी। महिला/पुरूष बाथरूम/टायलेट अलग-अलग रहेगे। स्टेडियम एक वर्ष में बनकर तैयार हो जायेगा। पूरा कैम्पस जीआई सीट से कवर्ड रहेगा।

ये भी पढ़े- BJP के फायरब्रांड नेता CM योगी आदित्यनाथ की इंदौर एंट्री, कुछ ऐसा है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+