Indore news: सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी, सक्सेसफुल रहा रोजगार मेला

इंदौर में युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सांसद रोजगार तथा स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया।

indore

इंदौर में राज्य शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार रोजगार दिवस मनाया गया। युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सांसद रोजगार तथा स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले को बेहतर प्रतिसाद मिला। मेले का लाभ लेने के लिए हजारों युवा मेला परिसर में पहुंचे। यह मेला ढक्कन वाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार परिसर में आयोजित किया गया था। मेले में सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, एसोसिएशन ऑफ इन्ड्रस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष योगेश मेहता, लघु उद्योग भारती के शिवनारायण शर्मा, महाप्रबंधक उद्योग एस.एस. मण्डलोई विशेष रूप से मौजूद थे।

650 से अधिक युवाओं का चयन

मेले को सांसद जॉब फेयर के रूप में आयोजित किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 53 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले में दो हजार से अधिक युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। पंजीयन के पश्चात युवाओं का साक्षात्कार लेकर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 650 से अधिक युवाओं का चयन प्रारंभिक रूप से नौकरी के लिए किया। इन कंपनियों द्वारा युवाओं को उनकी योग्यता के मान से विभिन्न पदों पर चयनित किया गया। शाम तक कंपनियों द्वारा युवाओं के चयन का सिलसिला जारी था। इसके अलावा मेले में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत भी युवाओं को लोन दिए गए। जिले के 980 युवाओं को स्वरोजगार स्थापना के लिए लगभग 9 करोड़ रूपए का लोन दिया गया।

योजनाओं के संबंध में जानकारी दी

लोन राज्य शासन की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, भगवान बिरसा मुण्डा तथा टंट्या मामा स्वरोजगार योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आजीविका मिशन तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत दिया गया। साथ ही जिले में एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 248 औद्योगिक इकाईयों को 62 करोड़ रूपए से अधिक की आर्थिक मदद दी गयी। इनमें सात इकाईयां महिला उद्यमियों द्वारा स्थापित है। उक्त राशि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से उद्यमियों के खाते में अंतरित की है। सांसद शंकर लालवानी ने पूरे समय मेले में मौजूद रहकर युवाओं को स्वरोजगार तथा अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

ये भी पढ़े- Indore news: जिम्मेदारों तक पहुंची जनता की आवाज, MD ने अधिकारियों को दिए बिजली सप्लाई सुधारने के निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+