Indore News: 'मेरा नाम घसीटकर बदनाम करने की साजिश...', पार्षद जीतू यादव ने BJP से इस्तीफा दिया

मध्य प्रदेश के इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब BJP पार्षद कमलेश कालरा और एमआईसी मेंबर जीतू यादव के बीच विवाद गहरा गया था, जहां इस मामले पर संज्ञान लेते हुए नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने दोनों नेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया था।

वहीं अब दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात सत्ता और संगठन के शीर्ष नेताओं तक पहुंचाई है, जहां इसके बाद अब पार्षद जीतू यादव ने BJP और MIC से इस्तीफा दे दिया है।

Indore

पत्र में लिखी ये बात

पार्षद जीतू यादव ने संगठन को जो पत्र लिखा है उसमें उन्होंने कहा है कि, मैं भाजपा का समर्पित और अनुशासित सिपाही हूं। मेरा, मेरे परिवार और अनुसूचित जाति के मेरे जाटव समाज का पार्टी से अटूट रिश्ता है।

कुछ दिनों पहले इंदौर में पार्टी के एक साथी पार्षद के परिजनों के साथ हुई दुखद घटना में मेरा नाम घसीटकर पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

मैंने इस मामले में अपना पक्ष सभी तथ्यों के साथ माननीय शहर अध्यक्ष के समक्ष रखकर खुद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

मान्यवर मैं ये नहीं चाहता कि मेरे कारण पार्टी को किसी असहज स्थिति का सामना करना पड़े अतः इस पूरे प्रकरण में निर्दोष साबित होने तक मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और MIC से त्याग पत्र देता हूं। मुझे विश्वास है पार्टी मेरे साथ अन्याय नहीं होने देगी।

लगातार बढ़ रहा विवाद

BJP पार्षद कमलेश कालरा और एमआईसी मेंबर जीतू यादव के बीच हुआ विवाद लगातार बढ़ता चला जा रहा था, जहां इस विवाद के बीच अब पुलिस ने पार्षद कालरा के घर हमला करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं पुलिस अब इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इधर, CM डॉ. मोहन यादव ने ट्विट कर पार्षद के घर हमला करने वाले आरोपियों को सख्त सजा देने की बात कही थी।

ये भी पढ़े- Indore News: BJP नेताओं के विवाद में CM मोहन यादव की एंट्री, ट्वीट कर ये बात लिख दी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+