Indore News: 'BJP की दिहाड़ी पर है पुलिस- प्रशासन...', चिंटू चौकसे के बचाव में बोले जीतू पटवारी
मध्यप्रदेश में इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे से मिलने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सेंट्रल जेल पहुंचे, उन्होंने आरोप लगाया कि, भाजपा सरकार की द्वेषता पूर्ण कार्रवाई के चलते 307 का प्रकारण दर्ज किया गया था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, आजकल जो एसपी, कलेक्टर होते हैं, टीआई या पुलिस विभाग होता है वह बीजेपी की दिहाड़ी पर है। नौकरी सरकारी कर रहे हैं की बीजेपी की यह न्याय नहीं कर रहे हैं। इन लोगों को अपनी कुर्सी इतनी प्यारी है कि सर्विस रूल बुक भूल गए हैं। झगड़ा बच्चों का था तो कार्रवाई उन पर करते, नेता प्रतिपक्ष निगम चिंटू चौकसे का तो इसमें कोई लेना-देना नहीं था, वह तो समझाने गए थे। इसके बाद भी चिंटू का नाम डालना साफ बताता है कि यह राजनीतिक द्वेष है।

पटवारी ने बताया कि, चोट दोनों पक्षों को तो फिर केस भी दोनों पक्षो पर करना चाहिए था ओर गिरफ्तारी भी। चिंटू को सुबह पांच बजे पुलिस ने घर से उठाया गया। अभी सत्ता का मद सभी बीजेपी नेताओं पर चढ़ा हुआ है। नौकरी सरकारी कर्मचारी बीजेपी के बने हुए है। समय एक जैसा नहीं होता बदलाव प्रकृति का नियम है और जब बदलाव होगा तो इन पर भी असर होगा।
प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा की, भाजपा द्वारा की गई इस द्वेषता पूर्ण कार्रवाई के खिलाफ पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ है केंद्र से लेकर राज्य और राज्य से लेकर शहर और जिलों तक भाजपा सरकार संविधान को नष्ट कर लोकतंत्र का गला दबाने का निरंतर प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी उनके सामने किसी भी परिस्थिति में नहीं झुकेगी हम भाजपा के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
पुलिस कमिशनरी पूरी तरह फेल हो चुकी है
जीतू पटवारी ने कहा कि, इंदौर पुलिस कमिशनरी पूरी तरह फेल हुई है। इसके आने के बाद इंदौर में कानून व्यवस्था की हालत और खराब हुई है। जब भाजपा के दो पार्षद आपस मे लड़ते है गुंडाई का नंगा नाच होता है भाजपा के पार्षद के घर मे घुसकर दूसरे भाजपा पार्षद के समर्थक उसके बच्चे को नंगा कर पीटते है सोशल मिडिया पर डालते है, तब इंदौर की पुलिस को क्या हो जाता है, जब इंदौर मां अहिल्या के शहर को शर्मसार किया जता है, पिछले एक वर्ष मे भाजपा पार्षदों के नाम कितने अपराधिक घटनाओ मे सामने आए कितनो को जेल भेजा कोई जवाब है कमिश्नर साहब के पास?, शहर ओर प्रदेश की जनता भाजपा शासन के अन्याय को देख रही है।
सेंट्रल जेल पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, पार्षद राजू भदौरिया, प्रदेश सचिव राजा चौकसे, रघु परमार, रीना बोरासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
ये भी पढ़े- Indore News: 'लोकतंत्र बेचा तो कुत्ते-बिल्ली बनोगे...', BJP विधायक के बयान का कांग्रेस ने किया विरोध












Click it and Unblock the Notifications