Indore news: शादी समारोह से जेवर और रुपए चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, एक पकड़ाया
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शादी समारोह शुरू होने के साथ ही अब जेवर और रुपए चोरी के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां इंदौर में अलग-अलग इलाकों से इस तरह की वारदात सामने आ रही है।
पिछले दिनों शादी समारोह से कुछ महिलाओं द्वारा जेवर और रुपए चोरी का मामला सामने आया था, तो वहीं अब शहर के भवर कुआं और हीरा नगर इलाके से भी इसी तरह की वारदात सामने आई थी, जिसमें शादी समारोह से बदमाशों ने जेवर और नकदी उड़ा ली थी।

पुलिस ने चोर गिरोह पकड़ा
शहर में लगातार हो रही वारदात के चलते पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में जुट गई है।पुलिस टीम लगातार दो हफ्ते से सांसी गैंग का मूवमेंट ट्रेस कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक आरोपी को मोबाइल लोकेशन और फुटेज के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हालांकि उसके दो साथी मौके से भागने में सफल हो गए।शादी समारोह में लगातार बढ़ रही चोरी और अन्य तरह के घटनाक्रमों से हड़कंप मचा हुआ है, जहां अब शादी समारोह वाले घरों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
कुछ इस तरह देते हैं वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक भंवरकुआं और हीरा नगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान बदमाश शादी समारोह से लाखों रुपए की नकदी और लिफाफे व जेवर से भरे बैग लेकर फरार हो गए थे। इस घटनाक्रम की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी, वैसे ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, शादी समारोह में लगातार बढ़ रही चोरी और अन्य तरह के घटनाक्रमों से हड़कंप मचा हुआ है, जहां अब शादी समारोह वाले घरों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़े- Indore news: CM बनने के बाद पहली बार इंदौर दौरे पर आएंगे डॉ. मोहन यादव, तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications