Barwani की जन आशीर्वाद यात्रा में दिखा BJP का दम, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

MP Assembly Election 2023 को लेकर मध्य प्रदेश में हलचल दिखाई दे रही है, जहां लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बड़े नेताओं का आगमन भी हो रहा है। इस बीच भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा ने बड़वानी में एंट्री की है, जहां केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जन आशीर्वाद यात्रा में हिस्सा लिया।

बड़वानी जिले में निकली बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या देखने मिल रही थी। साथ ही जन आशीर्वाद यात्रा का सैकड़ो मंचों से स्वागत भी किया गया। इस दौरान आमजन ने भी दिल खोल कर भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया, तो वहीं भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा के बहाने निमाड़ अंचल में अपना दम दिखाया।

Barwani

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही ये बात

बड़वानी में निकली जन आशीर्वाद यात्रा का हिस्सा बनने आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि, अरे आप सब तो जय श्री राम करते हो, लेकिन कांग्रेस वाले तो कहते हैं राम काल्पनिक है, भगवान राम को काल्पनिक बताती है कांग्रेस पार्टी, और कांग्रेस के सहयोगी दल कहते हैं, सनातन धर्म को जड़ से मिटाना है। वह हिंदुओं पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हैं। कभी रामायण का अपमान करते हैं। कभी मां सीता का अपमान करते हैं, क्या हम सनातन धर्म का अपमान करने वालों को, हिंदुओं का अपमान करने वालों को, सनातन को खत्म करने वालों को, ऐसे कांग्रेस और उनके नेताओं के साथ जाओगे कभी?, अरे मेरा सवाल इसलिए खड़ा होता है, ये आएंगे चुनाव में आपके पास, कोई अपने आप को शिव भक्त बताएगा, कोई देवी भक्ति बताएगा, कोई हनुमान भक्त बताएगा, कोई कृष्ण भक्त बताएगा, लेकिन सही मायने में सनातन धर्म को खत्म करने की बात करती है कांग्रेस, और उसके सहयोगी दल।

Recommended Video

    Barwani की जन आशीर्वाद यात्रा में दिखा BJP का दम,अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    कांग्रेस पर साधा निशाना

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, मैं मध्य प्रदेश सालों से आ रहा हूं, मैंने पिछले 20 सालों के शासनकाल में कभी यह नहीं सुना कि, यहां पर बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ होता है, यहां महिलाओं के साथ दुष्कर्म होते हो, लेकिन साथ लगते राज्य राजस्थान में जाइए, वहां कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में हर रोज 17 से 18 महिला और बेटियों के साथ बलात्कार दुष्कर्म और महिला अपराध की घटनाएं होती है।

    ये भी पढ़े- BJP के फायरब्रांड नेता CM योगी आदित्यनाथ की इंदौर एंट्री, कुछ ऐसा है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+