International Yoga Day पर मंत्री और सांसद ने किया योग, दिया बेहद खास संदेश
देशभर के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी इंटरनेशनल योगा दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां अभय प्रशाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने योगाभ्यास कर सभी को निरोगी रहने का संदेश दिया है.
अभय प्रशाल में चमेली देवी योग केंद्र और बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से आयोजित किए गए योग महोत्सव में हिस्सा लेने आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने योगाभ्यास कर सभी को निरोगी रहने का संदेश दिया. इस दौरान सांसद शंकर लालवानी भी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ योगाभ्यास करते नजर आ रहे थे.

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, योग करने वाले लोगों का शरीर और मन स्वस्थ रहता है. ऐसे लोग पॉजिटिव सोचते हैं. सारी दुनियां पॉजिटिव सोचे, इस सोच के आधार पर प्रधानमंत्री ने यूनाइटेड नेशन में आग्रह किया कि, हम विश्व योग दिवस मनाएं. मुझे कहते हुए गर्व है की दुनियां के अधिकांश राष्ट्रों ने इसका समर्थन किया है, इस समय 100 से ज्यादा देशों में योग हो रहा होगा. योग ना सिर्फ लोगों को स्वस्थ रखता है, बल्कि रोजगार देने का भी एक साधन हो गया है.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के शारदा कन्या विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर योगाभ्यास किया। साथ उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। योगा दिवस पर इंदौर में अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर योगा के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में भी इंटरनेशनल योगा दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां अभय प्रशाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने योगाभ्यास कर सभी को निरोगी रहने का संदेश दिया है.
ये भी पढ़े- International Yoga Day: कहीं पहाड़ पर तो कहीं जल में हुआ योगा, लोग बोले- पहला सुख निरोगी काया












Click it and Unblock the Notifications