Indore news: कान्ह और सरस्वती नदी का होगा जीर्णोद्धार, स्वच्छ गंगा मिशन के तहत होंगे करोड़ों के काम
इंदौर की कान्हा और सरस्वती दोनों ही नदियों के जीर्णोद्धार का काम जल्द शुरू हो जाएगा, जिसके बाद कान्हा और नंद सरस्वती नदी शुद्ध और स्वच्छ नजर आएंगी.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बीच बहने वाली कान्हा और सरस्वती नदी के जीर्णोधार के लिए भारत सरकार की ओर से राशि स्वीकृत की गई है, जहां राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत इन दोनों ही नदियों के जीर्णोद्धार के लिए लगभग 511 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं अब कान्हा और सरस्वती दोनों ही नदियों के जीर्णोद्धार का काम जल्द शुरू हो जाएगा, जिसके बाद कान्हा और नंद सरस्वती नदी शुद्ध और स्वच्छ नजर आएंगी, और सरस्वती नदी और स्वच्छ हो जाने से इंदौर शहर की खूबसूरती में चार चांद लगेंगे, तो वहीं इन दोनों ही नदियों से जुड़ी अन्य नदियां भी स्वच्छ और शुद्ध होंगी।
कान्ह और सरस्वती नदी का होगा जीर्णोद्धार
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि, इंदौर की कान्ह एवं सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार के लिये राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन में 511 करोड़ 15 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है।भारत सरकार द्वारा स्वीकृत राशि से इंदौर में कबीटखेड़ी स्थित पुराने 78 एवं 12 एमएलडी के स्थान पर 120 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, लक्ष्मीबाई प्रतिमा के पास 35 एमएलडी और कनाडिया क्षेत्र में 40 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जायेगा। साथ ही तीन मेन पंपिंग स्टेशन, ट्रीटेड वाटर रियूज नेटवर्क, ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम भी तैयार किया जायेगा। आगामी 15 वर्ष के लिये आपरेशन और मेंटीनेंस की भी व्यवस्था की जायेगी।
जीर्णोद्धार के लिए चल रहे अभियान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कान्हा और सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार को लेकर अलग-अलग तरह के अभियान चल रहे हैं, जहां इन अभियानों के तहत कान्ह और सरस्वती नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने की कोशिश की जा रही है, कान्ह और सरस्वती नदी आगे जाकर शिप्रा नदी से मिलती है। वहीं शिप्रा नदी आगे जाकर गंभीर नदी, और गंभीर नदी आगे जाकर गंगा नदी में मिलती है, कान्ह और सरस्वती नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने से कई नदियां स्वच्छ और सुंदर बनेंगी। साथ ही गंगा नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने में कान्ह और सरस्वती नदी का अहम योगदान रहेगा।
ये भी पढ़े- MP के किसानों को राहत, अब इल्ली से हुआ नुकसान भी प्राकृतिक आपदा में शामिल












Click it and Unblock the Notifications