Indore news: हरियाली अमावस्या पर इंदौर बनाएगा रिकॉर्ड, एक साथ लगाए जाएंगे लाखों पेड़- पौधे

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा देश के सबसे स्वच्छ शहर के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए आगामी 17 जुलाई को हरियाली अमावस के दिन पर्यावरण मित्र अभियान के तहत हर घर हरियाली महोत्सव के अंतर्गत शहर में 1 लाख से अधिक पौधो के रोपण के लिये महापौर सभाकक्ष में बैठक ली गई।

बैठक में महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, महापौर प्रतिनिधि भरत पारिख, अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह, अधीक्षण यंत्री दिलीप सिंह चौहान, उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल, समस्त उद्यान प्रभारी व अन्य उपस्थित थे।

indore

यहां लगाए जाएंगे पौधे

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, हरियाली महोत्सव के अंतर्गत शहर के नागरिको के साथ ही शहर विकास में सहयोगी संस्थाओ के माध्यम से 17 जुलाई को हरियाली अमावस के दिन शहर में 1 लाख से अधिक पौधो का रोपण किया जाना है, जिसमें शहर के विभिन्न उद्यानो, डिवाईडर, ग्रीनबेल्ट में रोपण करने के साथ ही रहवासी संघो, कालोनियो, स्वयंसेवी संस्थाओ, स्कुल-कॉलेज के विद्यार्थि, उद्योगो व व्यवसायियो को डिवाईडर, ग्रीनबेल्ट में पौधारोपण के लिये क्षेत्रीय पार्षद तथा जनप्रतिनिधियो के साथ लेकर पौधारोपण करने के लिये प्रोत्साहित किया जावे, ताकि पौधारोपण पश्चात उन पौधो का संरक्षण उनके द्वारा किया जा सके। इसके साथ ही शहर में किसी चिंहित स्थान पर औषधीय पौधो का रोपण कर उस स्थान को औषधी उद्यान के रूप में विकसित करने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये।

इन संस्थाओं के सहयोग से चलेगा अभियान

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, पर्यावरण मित्र अभियान के तहत हर घर हरियाली अभियान के तहत शहर में सहयोगी संस्थाओ के माध्यम से भी पौधारोपण किया जाएगा, जिसके तहत नेहरू पार्क में एचडीएफसी बैंक के माध्यम से 10 हजार, बीएसएफ केम्पस में नाहटा इंस्टीट्यूट, भारतीय जन संगठन, आईडब्ल्युएम के माध्यम से 7 हजार, सिरपुर तालाब में कोटक बैंक इण्डसंड बैंक के माध्यम से 2500, ट्रेचिंग ग्राउण्ड में एक्सिस बैंक, यंग इंडिया के माध्यम से 7 हजार, जवाहर टेकरी पर शिवोदय वेलफेयर सोसायटी इंडिया, एसबीआई बैंक के माध्यम से 5 हजार, छोटा बांगडदा क्षेत्र में एसबीआई बैंक के माध्यम से 5 हजार, रिजनल पार्क एवं खजराना क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से 5 हजार से अधिक पौधारोपण किया जावेगा, इसके साथ ही शहर के स्कुल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा अपने संस्थान के कैम्पस व अन्य क्षेत्रो में 15 हजार से अधिक पौधारोपण, सिटी फॉरेस्ट बिचोली में 10 हजार, शहर की रोटरी में 5 हजार, शासकीय कार्यालय, रिंग रोड, मॉल के आस-पास व अन्य क्षेत्रो में 15 हजार से अधिक पौधारोपण किया जावेगा, इसके अतिरिक्त अन्य संस्थाओ व संगठनो के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानो पर वृक्षारोपण करने हेतु निगम को सहमति प्रदान की गई है।

ये भी पढ़े- MP news: झमाझम बारिश से भीगा निमाड़, इस जिले में पिछले 24 घंटे में हुई सबसे ज्यादा बारिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+