इंदौर: मास्‍क न पहनने पर की शख्‍स की बुरी तरह प‍िटाई, दो पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में मास्क न पहनने पर एक शख्‍स को दो पुलिसवालों ने बुरी तरह पीट द‍िया। उसे सड़क पर ग‍िराकर प‍िटाई की गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर दोनों पुलिस कर्मियों को सस्‍पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) आशुतोष बागरी ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों आरक्षकों को अनुचित बर्ताव की वजह से सस्‍पेंड कर दिया गया है। एक शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) को मामले की जांच सौंपी है।

Recommended Video

    इंदौर: मास्‍क न पहनने पर की शख्‍स की बुरी तरह प‍िटाई, दो पुलिसकर्मी सस्‍पेंड
    indore two policemen suspended for assault of man not wearing face mask

    मास्‍क नहीं पहनने पर पुलिसकर्मियों ने की प‍िटाई

    जानकारी के मुताबिक, इंदौर शहर में मंगलवार को चेकिंग अभियान चल रहा था। परदेशीपुरा क्षेत्र में 35 वर्षीय एक शख्स बिना मास्क पहने दिखाई दिया। दो पुलिसकर्मियों ने उसे उसे रोक लिया। अचानक पुलिसकर्मी उस शख्‍स को पीटने लगे। दोनों पुलिसकर्मियों ने शख्‍स को सड़क पर ग‍िरा दिया और जमकर पिटाई करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दो पुलिस कर्मी एक शख्‍स को बुरी तरह पीटते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उसका बेटा और कुछ महिलाएं पुलिसकर्मियों से रहम की भीख मांगती नजर आ रही हैं।

    दोनों पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

    घटना का वीडियो वायरल होने पर दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) आशुतोष बागरी ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों आरक्षकों को अनुचित बर्ताव की वजह से सस्‍पेंड कर दिया गया है। आशुतोष बागरी का दावा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे शख्‍स ने मास्क नहीं पहन रखा था। जब दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे रोका तो उसने पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए उनका कॉलर पकड़ ल‍िया और उनके साथ गाली-गलौच की। मारपीट की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि पुलिस की छव‍ि खराब करने के लिए वायरल वीडियो काट-छांट कर तैयार किया गया है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी का कहना है कि शख्‍स स्मैक का आदी है और उसके खिलाफ चाकूबाजी और जबरिया उगाही के मामले भी दर्ज हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+