Indore temple accident: भवन अधिकारी और निरीक्षक सस्पेंड, मानवाधिकार आयोग ने भी लिया संज्ञान

इंदौर हादसे पर एक्शन लेने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जिसकी शुरूआत में भवन अधिकारी और भवन निरीक्षक को सस्पेंड किया है। साथ ही मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर कलेक्टर और कमिश्नर से एक महीने में जवाब मांगा है।

indore

Recommended Video

    इंदौर: मंदिर हादसे में बड़ी कार्यवाही,दो अधिकारी सस्पेंड

    इंदौर में हुए हादसे पर अब जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन लेने का सिलसिला शुरू हो गया है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने भवन अधिकारी और भवन निरीक्षक को सस्पेंड किया है। उधर, मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर कलेक्टर और कमिश्नर से एक महीने में जवाब मांगा है। मानवाधिकार आयोग ने कलेक्टर और कमिश्नर से अलग-अलग बिंदुओं पर जवाब मांगा है। शुक्रवार को अन्य बचे हुए शवों को बावड़ी से बाहर निकाला गया, जिसके बाद सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस घटनाक्रम के बाद शहर के पटेल नगर में मातम पसरा है।

    दो अधिकारी हुए सस्पेंड

    महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रथम दृष्टि अपने काम में लापरवाही बरतने पर स्थानीय भवन निरीक्षक प्रभात तिवारी एवं भवन अधिकारी पी.आर अरोलिया को सस्पेंड करने के निर्देश दिया, जिस पर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने उन्हें सस्पेंड किया। साथ ही झोन क्रमांक 18 अंतर्गत स्नेह नगर के पास पटेल नगर में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर स्थित बावड़ी के अचानक धंसने की घटना को दृष्टिगत रखते हुए समस्त झोनल अधिकारियों, भवन अधिकारियों एवं भवन निरीक्षकों को आदेशित किया कि, झोन क्षेत्रान्तर्गत स्थित ऐसे समस्त कुएं व बावड़ियां जो खुले हुए है, व जिनके खुले रहने से किसी भी समय कोई अप्रिय घटना घटित होने की संभावना है, उन्हें नियमानुसार कार्रवाई कर व्यवस्थित करें। ऐसे समस्त कुएं व बावड़िया जिन पर अवैध निर्माण कर लिया गया है उन्हें सूचीबद्ध कर, विस्तृत एवं समुचित सर्वे कराते हुए अतिक्रमित कुएं व बावड़ियों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए अतिक्रमण मुक्त करने के भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, ताकि इस तरह की घटना की भविष्य में पुनरावृत्ति न हों।

    घटनास्थल पर डटे रहे महापौर

    महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा स्नेह नगर में घटित घटना के पश्चात देर रात्रि तक एवं प्रातः काल से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन पर निगरानी रखते हुए, रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौका स्थल पर डटे रहे। महापौर द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायलों से चर्चा की गई, घटना से ग्रसित परिवार जनों से की मुलाकात कर दुर्घटनाग्रस्त परिवारों के परिजनों से संवेदना व्यक्त की गई। इसके पश्चात महापौर, रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर पहुंचकर दुर्घटना में मृतकों के अंतिम संस्कार में हुए शामिल।

    ये भी पढ़े- Indore temple accident: कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, किन बिंदुओं पर होगी जांच, जानिए?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+