Indore temple accident: केंद्र सरकार ने किया मुआवजे का एलान, मृतक के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

इंदौर में हुए हादसे के बाद केंद्र सरकार ने घायल लोगों के परिजनों को 50 हजार की सहायता राशि देने, और मृतक के परिजनों को 2 लाख मुआवजे का ऐलान देने का एलान किया है।

indore

इंदौर में बड़ा हादसा हुआ है, जहां श्रद्धालु मंदिर में बावड़ी पर डले स्लैब पर बैठकर पूजा कर रहे थे, तभी अचानक स्लैब धंस गया, और सभी श्रद्धालु बावड़ी में जा गिरे। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। उधर, केंद्र सरकार ने हादसे में घायल लोगों के परिजनों को 50 हजार की सहायता राशि देने, और मृतक के परिजनों को 2 लाख मुआवजे का ऐलान देने का एलान किया है। यह मदद पीएम रिलीफ फंड से की जाएगी। राज्य सरकार ने भी 5 लाख का मुआवजे देने का ऐलान किया है।

राज्य सरकार ने किया मदद का एलान

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के एक मंदिर में बावड़ी के ऊपर डला स्लैब अचानक धंस गया। स्लैब के धंस जाने से लगभग 60 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए, जिन्हें निकालने का काम जारी है। उधर, हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के बावड़ी हादसे को लेकर मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर हुए हादसे में मृतक के परिजनों को 5 लाख की अनुग्रह राशि और घायलों को 50 हजार की राशि दी जाएगी। पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप

इंदौर के लिए गुरुवार का दिन दर्दनाक रहा, जहां बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर उस वक्त बड़ा घटनाक्रम घटित हो गया, जब कुछ लोग मंदिर में स्थित बावड़ी के स्लैब पर बैठकर हवन पूजन कर रहे थे, तभी अचानक बावड़ी के ऊपर डाला स्लैब धंस गया, और लगभग 60 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए। बावड़ी में समाए 60 से ज्यादा लोगों को निकालने का काम जारी है, अब तक 19 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया था, जिनमें से दो की मौत हो गई है, तो वहीं 11 शव बावड़ी से बाहर निकाले गए हैं। कुल मिलाकर अब तक 13 लोगों की मौत इस घटनाक्रम में हुई है तो वहीं 17 लोग अस्पताल में इलाजरत हैं।

ये भी पढ़े- Indore temple accident: मंत्री और सांसद ने जाना घायलों का हाल, हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+