Indore news: रेड लाईट जम्प करने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त, इन पर हुई कार्रवाई

इंदौर शहर में रेड लाईट जम्प से दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने ट्रैफिक पुलिस और आर.टी.ओ. को सख्त निर्देश दिये हैं कि ऐसे वाहन चालक जो लगातार रेड लाईट जम्प करते हैं, उनके लायसेंस हमेशा के लिए निरस्त कर दिये जाए।

इस संबंध में एक अभियान चलाया जाए और ऐसे लोगों की पहचान की जाए जो बार-बार रेड लाईट जम्प कर रहे है।

Indore

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि जो लोग तेज गति से वाहन चला रहे है, शराब पी कर वाहन चला रहे है या वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात कर रहे है, इन पर भी सख्त कार्यवाही की जाए। यह लोग सड़क पर होने वाली गंभीर दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार होते हैं। साथ ही जो ऑपरेटर अपनी बसें रास्ते में खड़ी कर सवारियों बैठा रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई होना चाहिए, इससे यातायात बाधित होता है। अप्रैल 2023 से अब तक ट्रेफिक पुलिस की रिपोर्ट पर प्रथम अपराध पर इन्दौर आर.टी.ओ द्वारा 2750 वाहन चालकों के लायसेंस निलंबित किये जा चुके हैं। यह कार्यवाही लगातार जारी है। अब इन वाहन चालकों द्वारा फिर से रेड लाईट जम्प करने पर इन के लायसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।

क्षेत्रीय परिहवन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि, ऐसे वाहन चालक जिन के लायसेंस निरस्त होंगे उनका लायसेंस भविष्य में कभी भी किसी भी परिवहन कार्यालय से नहीं बन पाएगा। वह हमेशा के लिए वाहन चलाने से वंचित रह जाएंगे। जिनके लायसेंस निलंबित किये गये है, उन्हें चैकिंग के दौरान अथवा दुर्घटना की स्थिति में बिना लायसेंस के माना जायेगा, चालानी कार्रवाई के साथ उन्हें इन्श्योरेंस क्लेम भी नहीं मिलेगा। कहा गया है कि, जिनके लायसेंस निलंबित है वह निलंबन अवधि में वाहन नहीं चलाए। इंदौर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम द्वारा विगत दो माह में मोटरयान अधिनियम के उल्लघंन में 1050 वाहनों पर कार्रवाई की जाकर लगभग 12 लाख रूपये राशि वसूल की गई है। यह कार्रवाई भी निरंतर जारी है।

ये भी पढ़े- Indore news: देर रात अचानक सड़क पर चलते-चलते गिरने लगी गाडियां, Video Viral

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+