Indore news : दिवाली की रात शहर में खूनी संघर्ष, एक की मौत, कई घायल

दिवाली की रात शहर में खूनी संघर्ष

दीपावली के त्योहार को धूम धाम से मनाया जा रहा था, लेकिन इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते विवाद हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या की गंभीर घटना सामने आई, फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया है, तो वहीं पूरे मामले की काफी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, घटनाक्रम की सूचना मिलते ही अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

indore

कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम

घटनाक्रम पलासिया थाना क्षेत्र का है, पलासिया थाना क्षेत्र की बड़ी ग्वालटोली में दो पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ, और इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम में दोनों पक्षों से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए तो एक पक्ष के युवक की मौत हो गई। वहीं जैसे ही पूरे मामले की सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई।

जमकर हुआ कॉलोनी में हंगामा

जानकारी के मुताबिक, दोनों परिवार एक ही कॉलोनी में रहते हैं, और पुरानी रंजिश को लेकर दोनों परिवार एक दूसरे के सामने आ गए। इस पूरे घटनाक्रम में दोनों तरफ से कुछ लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं घटना के बाद जमकर हंगामा भी हुआ, और जैसे ही पुलिस को जानकारी लगी पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए एक पक्ष के कई लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

अस्पताल में भी हुआ हंगामा

घटनाक्रम के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों ही पक्ष एमवाय अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए, और जमकर विवाद करने लगे। वहीं इस घटनाक्रम के बाद अस्पताल परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, जहां पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए दोनों ही पक्षों को खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि, इस घटनाक्रम में कुछ महिलाओं को भी चोट लगी है, जहां सभी का इलाज अस्पताल में जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+