Indore की इस सड़क का नाम होगा लाड़ली लक्ष्मी पथ, महापौर ने की घोषणा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस को अबकी बार जन उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जहां 1 नंबवर से 7 नंवबर तक प्रदेशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 2 नंवबर को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया, जिसके अंतर्गत प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में वाटिका का लोकार्पण किया गया, जिसे लाड़ली लक्ष्मी का नाम देते हुए लाड़ली लक्ष्मी वाटिका किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नवनिर्मित लाड़ली लक्ष्मी वाटिका का लोकार्पण कर इसे शहर की बेटियों के लिए समर्पित किया है।

indore

इस सड़क का नाम होगा लाडली लक्ष्मी पथ

इंदौर के पिपलियाहाना स्थित स्कीम नंबर 140 में बनाई गई वाटिका का लोकार्पण करने पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वाटिका का नाम लाड़ली लक्ष्मी वाटिका करने का फैसला लिया। साथ ही महू नाका से कलेक्टर कार्यालय तक जाने वाली सड़क का नाम भी लाड़ली लक्ष्मी पथ करने का निर्णय लिया गया है। लाड़ली लक्ष्मी वाटिका का लोकार्पण करने पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ एमआईसी सदस्य राजेश उदावत समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

लाड़ली लक्ष्मी वाटिका का लोकार्पण

लाड़ली लक्ष्मी वाटिका के लोकार्पण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने क्या कुछ कहा की, मध्य प्रदेश की बेटियों और बहनों के प्रति जो हम सबके लाडले नेता शिवराज जी का भाव है, लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से हो या अन्य महिलाओं के लिए चलने वाली योजनाओं के माध्यम से हो, उसी तारतम्य में सप्ताह के दूसरे दिन पूरे मध्यप्रदेश में लाडली बेटी लाडली लक्ष्मी के नाम से अलग-अलग जिलों में लाडली वाटिका और लाडली पथ का नामकरण किया गया है, उसमें आज पिपलियाहाना क्षेत्र की वाटिका का नाम लाडली बेटी वाटिका का नामकरण, और जो महू नाका चौराहा से लेकर कलेक्ट्रेट तक का पथ, लाडली बेटी पथ रहेगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश स्थापना दिवस को अबकी बार जन उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जहां 1 नंबवर से 7 नंवबर तक प्रदेशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 2 नंवबर को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+