Indore news: तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज, कुछ इस तरह रखें सेहत का ध्यान
MP की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों डेंगू का कहर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। देखा जाए तो लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है, तो वहीं स्वास्थ्य विभाग का अमला भी अब अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।
डेंगू की बीमारी से किस तरह से बचा जा सके और किस तरह से इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके इसे लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह देखा गया है कि भारी वर्षा के बाद जल जमाव की स्थितियां होती है, ऐसी स्थिति में मलेरिया, डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है। डेंगू बीमारी एडीज नामक मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर साफ पानी से भरे टैक, टायर, सीमेन्ट की टंकियों, मटके, बाल्टीयों, कूलर, छत पर रखे अनुपयोगी सामान, टूटे-फूटे बर्तन, पानी से भरे पॉलीथिन में अपने अण्डे देता है, साथ ही साथ सीधे रखे खाली गमले, मटके एवं अन्य पानी से भरे बर्तन व सामान, कबाड़ियों द्वारा खुले में रखे गए सामान, पशुओं को पानी पिलाने के लिए रख गए हौज में भी एडीज के लार्वा पाए जाते हैं, जिसे आम जनता इसे पानी के कीड़े समझती है।
कहा गया है कि इन्हें नष्ट करें, पानी को जमा न होने दें, उपयोग करने के पानी को अच्छी तरह से ढक कर रखें तथा उनमें एक छोटी चम्मच मीठा तेल डाले, बाहर गड्ढों तथा नालियों में जला हुआ तेल डाले। यह मच्छर दिन के समय काटता है, अतः पूरी आस्तिन के कपड़े पहने, रात के समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, घर में नीम की पत्तियों का धुंआ करें, मच्छर रोधी क्रीम व अगरबत्ती का प्रयोग करें।
मलेरिया टीम पिछले 15 दिवस से लगातार लार्वा विनिष्टिकरण का कार्य कर रही है, आशा कार्यकर्ता द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा है और बुखार आने पर स्वास्थ्य केन्द्र से उपचार की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है। ग्राम पंचायत के सदस्यों, वरिष्ठजनों तथा अन्य सहयोगियों के साथ चर्चा की गई। इसी क्रम में चांदेर में 498 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें से 12 घरों में लार्वा पाया गया। आरोदाकोट में 118 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें से 03 घरों में लार्वा पाया गया। सगड़ोद में 118 घरों का सर्वे कर 08 घरों में लार्वा पाया गया तथा कलमेर में 198 घरों का सर्वे कर 06 घरों में लार्वा पाया गया।
डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए लार्वा तथा मच्छरों को नष्ट करने की कार्यवाही विभाग द्वारा सतत की जा रही है। आमजन से आग्रह किया गया है कि सप्ताह में एक बार घर में जल जमाव वाली जगहों का निरीक्षण कर जल निकासी करें तथा घर में कूलर आदि का नियमित अंतराल में पानी बदलते रहें एवं बुखार आने पर निकट के स्वास्थ्य केन्द्र में सूचित करें।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर की इस कॉलोनी में घूमता दिखा तेंदुआ, CCTV में कैद हुई चहलकदमी












Click it and Unblock the Notifications