Indore News: इंदौर में रंगोली बना रही दो लड़कियों पर चढ़ी कार, नौसिखिया चालक की वारदात सीसीटीवी में कैद

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। घर के बाहर रंगोली बना रही दो लड़कियों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया है। हादसे के बाद चालक कार से उतर कर फरार हो गया है। हालांकि उसे पुलिस ने दबोच लिया है।

हैरानी की बात यह है कि आरोपी की उम्र केवल 17 साल बताई जा रही है। वहीं इस घटना में दोनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरामामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है।

Indore News DhanteraIndore News Dhanteras Rangoli two girls car s Rangoli two girls car

दर्दनाक हादसे का 40 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सड़क के दोनों तरफ कई लड़कियां अपने-अपने घरों के बाहर रंगोली बना रही हैं। तभी सड़क से एक तेज रफ्तार कार गुजरती है। गुलाबी रंग की साड़ी पहने एक महिला कार से बाल-बाल बचती है। तभी बेकाबू कार सड़क किनारे बैठी दो लड़कियों को रौंद देती है।

टक्कर की तेज आवाज सीसीटीवी में कैद हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच जाती है। इसी दौरान गाड़ी से ड्राइवर उतर कर फरार हो जाता है।

डीसीपी विनोद कुमार मीना के जानकारी अनुसार एक तेज रफ्तार कार ने नव्या प्रजापत (14) और प्रियांशी प्रजापत (21) को सोमवार शाम कुचल दिया है। दोनों लड़कियां उस समय घर के बाहर रंगोली बना रही थीं।

डीसीपी ने बताया कि घटना के बाद कार से उतारकर फरार हुए चालक को बेटमा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है और कार जब्त किए जाने के बाद उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौसिखिए कार चालक ने अपनी उम्र 17 साल बताई है। हम उसकी उम्र की पुष्टि के लिए जांच कर रहे हैं। वह अपने एक पहचान वाले की कार चला रहा था। डीसीपी ने आगे बताया कि कार से रौंदे जाने के कारण बुरी तरह घायल लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें में से एक की हालत गंभीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+