Indore News: इंदौर के बाल आश्रम में दो बच्चों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती, ब्लड इन्फेक्शन का शक
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले मैं मौजूद अनाथ आश्रम से दो बच्चों के मौत का मामला सामने आया है। मल्हारगंज स्थित श्री युगपुरुष धाम अनाथ आश्रम में दो दिन के अंदर सात बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से 2 बच्चों की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य बच्चों को उपचार के लिए एडमिट कराया गया है।
बताया जा रहा है कि बीमार पड़े बच्चों के खून में इंफेक्शन मिला है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बच्चों में किस तरह का इंफेक्शन मिला है। फिलहाल आश्रम के कर्ताधर्ताओं ने 5 बच्चों को मंगलवार सुबह अस्पताल भेजा है। इन बच्चों को अलग-अलग जिलों से लाकर आश्रम को सौंपा गयाा था।

मल्हारगंज पुलिस के जानकारी मुताबिक आश्रम में रहने वाले 12 वर्षीय बच्चे करण बच्चे की सोमवार को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जबकि मंगलवार को 7 वर्षीय आकाश की भी मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं पांच अन्य बच्चों को आश्रम द्वारा एमवाई अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों के खून में किसी तरह का इंफेक्शन होने की बात सामने आ रही है। इस घटना को लेकर मल्हारगंज पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतकोंं में शामिल सोनकच्छ के रहने वाले करण को 15 महीने पहले चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से आश्रम में लाया गया था। वहीं नर्मदापुरम निवासी आकाश को तीन महीने पहले चाइल्ड हेल्पलाइन ने आश्रम को सौंपा था।












Click it and Unblock the Notifications