Indore News:जिंदगी की आखिरी रात बना न्यू ईयर सेलिब्रेशन, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गर्ल ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग
नए साल के जश्न के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर से बुरी खबर आई। हैदराबाद की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की ने सहेली के घर पर सुसाइड कर लिया। बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से उसने छलांग लगा दी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही हैं।

Indore New Year 2023 celebration:नए साल की खुशियों के जश्न के बीच एमपी के इंदौर से एक बुरी खबर आई। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने मौत को गले लगा लिया। प्रथमा चौकसे नाम की युवती अपनी सहेली के घर रुकी थी। रात को प्रोग्राम के बाद बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस को इंग्लिश में लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी मिला हैं। जिसमें प्रथमा ने बीमारी का जिक्र किया। फिलहाल मामले की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।
Recommended Video

इंदौर में एक डॉक्टर फैमली के घर पर न्यू ईयर का जश्न मातम में बदल गया। हैदराबाद की सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर प्रथमा चौकसे ने बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से कूद गई। घटना सतगुरु गोकुल रेसीडेंसी में हुई। बताया गया कि प्रथमा का जॉब वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। वह थर्टी फर्स्ट की नाईट अपनी सहेली सौम्या गंगराडे के घर पर रुकी थी। नए साल के प्रोग्राम में कुछ और भी लोग शामिल थे। प्रोग्राम के बाद सौम्या सोने चली गई और प्रथमा ने लेपटॉप पर अपना कुछ काम करने की बात कही।
तुकोगंज थाने के एसआई आर आर पटेल के मुताबिक सुबह के वक्त बिल्डिंग के नीचे गार्ड ने खून से लतपथ शव देखा, जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथमा के लैपटॉप से दो पेज का इंग्लिश में लिखा सुसाइड नोट मिला। उस नोट में प्रथमा ने अपनी किसी बीमारी का जिक्र किया। जानकारी के मुताबिक़ प्रथमा की मां डॉक्टर है। इस घटना से वह भी स्तब्ध है और समझ नहीं पा रही कि उनकी बेटी को ऐसी कौन सी बीमारी थी, जिसकी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है। मोबाइल कॉल डिटेल और मैसेज भी खंगाले जा रहा है। साथ ही प्रथमा से जुड़े दोस्तों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications